ये है भारत का लास्ट रेलवे स्टेशन, कभी यहां से सरहद पार जाती थी थार एक्सप्रेस, देखें अब कैसा है हाल

ये है भारत का आखिरी रेलवे स्टेशन, देखिए अब कैसा है हाल
Bharat Last Railway Station Munabao: बाड़मेर का मुनाबाव रेलवे स्टेशन, जो कभी भारत-पाक सीमा पर अंतरराष्ट्रीय संपर्क का महत्वपूर्ण केंद्र था, आज बदहाली का शिकार है. यहां से चलने वाली थार एक्सप्रेस 2019 तक भारत और पाकिस्तान के बीच लोगों को जोड़ती थी, लेकिन पुलवामा हमले के बाद सुरक्षा कारणों से इसे बंद कर दिया गया. इसके बाद स्टेशन की रौनक खत्म हो गई. वर्तमान में यहां यात्रियों के लिए मूलभूत सुविधाओं का भारी अभाव है. पीने के पानी की कमी, खराब पंखे और अनुपयोगी टॉयलेट यात्रियों की परेशानी बढ़ा रहे हैं. स्थानीय लोग अब केवल बाड़मेर-मुनाबाव सवारी गाड़ियों पर निर्भर हैं. महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|




