‘मैच कर रही है’, PM Modi- स्लोवाक प्रधानमंत्री की ‘जैकेट डिप्लोमेसी’, वीडियो में देखें वायरल मोमेंट

होमवीडियोअन्य देश
‘मैच कर रही है’, PM Modi- स्लोवाक प्रधानमंत्री की ‘जैकेट डिप्लोमेसी’, वीडियो में देखें वायरल मोमेंट
‘मैच कर रही है’, PM Modi- स्लोवाक प्रधानमंत्री की ‘जैकेट डिप्लोमेसी’, वीडियो में देखें वायरल मोमेंट
1993 में चेकोस्लोवाकिया के टूटने के बाद स्लोवाकिया जाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी का वहां ऐसा ऐतिहासिक स्वागत हुआ कि दोस्ती की एक नई मिसाल कायम हो गई. इस कूटनीतिक दौरे के बीच एक ऐसा गजब का वाकया हुआ, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है. पीएम मोदी को देखते ही स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको बांहें फैलाए उनके सामने आए, पीएम मोदी ने नोटिस कर लिया कि दोनों की जैकेट का रंग बिल्कुल एक जैसा था. पीएम मोदी ने देखा कि रॉबर्ट फिको ने नीली कमीज और पैंट के ऊपर पीएम मोदी के सिग्नेचर स्टाइल वाली पारंपरिक स्लीवलेस जैकेट पहन रखी थी, तो वो अपनी मुस्कान नहीं रोक पाए और वीडियो में कहते नजर आए, ‘क्या संयोग है, कलर कॉम्बिनेशन मैच कर रहा है’. पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर करते हुए राज खोला कि ये जैकेट उन्होंने ही फिको को तोहफे में दी थी और आज इत्तेफाक से दोनों का ड्रेस कोड एक जैसा हो गया. इस ‘जैकेट डिप्लोमेसी’ के बीच भारत और स्लोवाकिया ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को ‘व्यापक साझेदारी’ के स्तर पर पहुंचाते हुए प्रवासन, डिजिटल टेक्नोलॉजी और रक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए 11 ऐतिहासिक समझौतों पर भी हस्ताक्षर किए हैं.




