Health

घी को कभी भी गलत तरीके से खाने की गलती न करें, वरना सेहत में लग जाएगी पलीता, डॉक्टर ने दी चेतावनी

Last Updated:June 18, 2026, 17:55 IST

Heated Ghee Harm your body: घी बेहद फायदेमंद खाद्य पदार्थ है लेकिन भूलकर भी अगर इसे गलत तरीके से खा लिया तो इसके भयंकर नुकसान सामने आएगा. अपोलो अस्पताल, बेंगलुरु में चीफ क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. प्रियंका रोहतगी ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आप गलत तरीके से घी खाते हैं तो जितना फायदा इससे सही तरीके से खाकर होगा उससे कहीं ज्यादा नुकसान गलत तरीके से खाकर होगा. इसके कई कारण हैं. आइए इसके बारे में जानते हैं.
घी को कभी भी गलत तरीके से खाने की गलती न करें, वरना सेहत में लग जाएगी पलीता Zoomघी खाने का सही तरीका क्या है.

Ways to Ghee Consumption: हम सब जानते हैं कि घी बेहद पौष्टिक होता है. यही कारण है कि हमारे देश में बरसों से यह माना जाता रहा है कि अगर पहलवान जैसी गठीली और मजबूत बॉडी बनानी है, तो डाइट में घी का होना सबसे जरूरी है. एक चम्मच घी में लगभग 14 ग्राम फैट होता है. इसमें सैचुरेटेड, मोनोसैचुरेटेड और पोलिसैचुरेटेड फैट होता है.भले ही इसका 95 फीसदी हिस्सा फैट से बना है लेकिन यह हमारे दिल और शरीर के लिए खराब नहीं है क्योंकि इसमें हेल्दी फैट्स होता है. इसके अलावा, इसमें मामूली मात्रा में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट के साथ-साथ शरीर के लिए जरूरी विटामिन ए, ई और के भी होते हैं.इसलिए घी गुणों की खान है लेकिन याद रखिए किसी भी चीज को यदि जरूरत से ज्यादा खाएंगे और गलत तरीके से खाएंगे तो यह फायदे की जगह नुकसान पहुंचाएगी. इसी तरह घी के साथ है.

क्या है घी खाने का गलत तरीकाअपोलो अस्पताल, बेंगलुरु में पूर्व चीफ क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. प्रियंका रोहतगी ने बताया कि घी में घी में मीडियम चेन फैटी एसिड होता है. इसका मतलब यह हुआ कि इसमें जो संरचनाएं होती हैं वह कमजोर बॉन्ड से जुड़ा होता है. इसलिए अगर हल्का सा भी इसे ज्यादा गर्म कर दें तो इसके बॉन्ड टूट जाते हैं यह हवा में घुले ऑक्सीजन के साथ तत्काल प्रतिक्रिया करने लगता है. इससे घी ऑक्सीडाइज्ड हो जाता है. जैसे ही घी ऑक्सीडाइज्ड हुआ यह बेहद हानिकारक हो जाता है क्योंकि इसके खाने से कोशिकाओं के अंदर फ्री रेडिकल्स बननने लगेंगे. फ्री रेडिकल्स जब शरीर में ज्यादा होने लगते हैं तो इससे ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ता है. यानी कोशिकाएं तनाव में आ जाती है और इसकी संरचनाएं बदलने लगती है. इसका नुकसान ये होगा कि फ्री रेडिकल्स शरीर में कई तरह की क्रोनिक बीमारियां फैलाएंगी. इससे हार्ट डिजीज, लिवर डिजीज, किडनी डिजीज यहां तक कि कैंसर की आशंका भी हो सकती है. इसलिए कभी भी घी को ज्यादा गर्म नहीं करना चाहिए. दूसरा घी को एक दिन में एक से दो चम्मच ही खाएं ज्यादा न खाएं.

तो फिर घी खाने का सही तरीका क्या है डॉ. प्रियंका रोहतगी कहती हैं कि घी में ऐसे फैट होते हैं जिन्हें शरीर अपेक्षाकृत आसानी से पचा लेता है. लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि आप इसे ज्यादा खाएं. पूरे दिन में एक से ज्यादा चम्मच काफी है. सीमित मात्रा में घी खाने से पाचन तंत्र को फायदा मिल सकता है. घी शरीर को हेल्दी फैट भी देता है, जो हार्ट समेत कई अंगों के सामान्य कामकाज के लिए जरूरी होता है. इसके बाद घी को बहुत ज्यादा गर्म करने या बार-बार गर्म करने से बचना चाहिए. सबसे अच्छा तरीका यह है कि घी को गर्म दाल, रोटी, खिचड़ी या अन्य गर्म भोजन में मिला दें. भोजन की गर्मी से घी अपने आप पिघल जाएगा और उसके पोषक तत्व भी बेहतर तरीके से सुरक्षित रहेंगे. घी को आग पर न ही रखें तो अच्छा है. गर्म भोजन में इसे डाल दें.

एक दिन में कितना घी खाना चाहिए?घी पौष्टिक जरूर है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि इसे जितना चाहें उतना खाया जाए. शरीर को फैट की जरूरत सीमित मात्रा में होती है. जरूरत से ज्यादा घी खाने पर अतिरिक्त कैलोरी शरीर में जमा होने लगती है और धीरे-धीरे चर्बी बढ़ा सकती है. इसलिए विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि आमतौर पर एक दिन में 1 से 2 चम्मच घी पर्याप्त होता है. संतुलित मात्रा में घी खाने से इसके फायदे मिल सकते हैं, जबकि अधिक सेवन नुकसान भी पहुंचा सकता है.

About the AuthorLakshmi Narayan

18 साल से ज्यादा के लंबे करियर में लक्ष्मी नारायण ने डीडी न्यूज, आउटलुक, नई दुनिया, दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, राजनीति, समाज, …और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj