Shreyanka Patil ruled out: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, श्रेयंका पाटिल टी20 वर्ल्ड कप से हुईं बाहर, स्ट्रेचर पर छोड़ना पड़ा था मैदान

होमखेलक्रिकेट
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, श्रेयंका पाटिल टी20 वर्ल्ड कप से हुईं बाहर
Last Updated:June 18, 2026, 23:56 IST
shreyanka patil ruled out t20 world cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार दो जीत दर्ज कर चुकी भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खेमे से एक बेहद बुरी खबर सामने आ रही है. टीम की स्टार ऑफ स्पिन ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल टखने की गंभीर चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं. बुधवार को नीदरलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान श्रेयंका को मैदान पर असहनीय दर्द से जूझते देखा गया था, जिसके बाद उन्हें स्ट्रेचर के सहारे मैदान से बाहर ले जाया गया.श्रेयंका पाटिल टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर.
नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार दो जीत दर्ज कर चुकी भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खेमे से एक बेहद बुरी खबर सामने आ रही है. टीम की स्टार ऑफ स्पिन ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल टखने की गंभीर चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं. बुधवार को नीदरलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान श्रेयंका को मैदान पर असहनीय दर्द से जूझते देखा गया था, जिसके बाद उन्हें स्ट्रेचर के सहारे मैदान से बाहर ले जाया गया. श्रेयंका का बाहर होना शानदार फॉर्म में चल रही भारतीय टीम के लिए एक बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है.
मैदान पर क्या हुआ था?लीड्स में नीदरलैंड के खिलाफ मैच के दौरान श्रेयंका अपने स्पेल की महज एक ही गेंद फेंक पाई थीं. मिड-ऑन की तरफ गई एक गेंद को रोकने के चक्कर में उनका दाहिना टखना बुरी तरह मुड़ गया. चोट इतनी गंभीर थी कि श्रेयंका तुरंत मैदान पर गिर गईं और दर्द से कराहते हुए अपना पैर पकड़ लिया. भारतीय टीम के फिजियो तुरंत मैदान पर पहुंचे, लेकिन श्रेयंका पैर पर वजन डालने की स्थिति में भी नहीं थीं. आखिरकार उन्हें स्ट्रेचर पर लिटाकर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा, जिसके बाद उन्हें स्कैन के लिए भेजा गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके टखने के लिगामेंट में गंभीर चोट आई है.
चोटों से पुराना नाता, किस्मत ने फिर दिया दगा23 वर्षीय श्रेयंका पाटिल का चोटों का पुराना इतिहास रहा है. यह लगातार दूसरा मौका है, जब चोट ने उनसे वर्ल्ड कप का सपना छीना है. उंगली टूटने के कारण वह उस साल के टी20 वर्ल्ड कप 2024 से बाहर हो गई थीं. इसके बाद दोनों पैरों में शिन स्प्लिंट्स (Shin Splints) और कलाई में स्ट्रेस रिएक्शन के कारण उन्हें करीब एक साल तक क्रिकेट से दूर रहना पड़ा. उन्होंने विमेंस सीपीएल 2025 से वापसी की और डब्ल्यूपीएल 2026 (WPL 2026) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को दूसरा खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी, लेकिन जैसे ही वह भारत के लिए बड़े टूर्नामेंट में खेलने पहुंची, किस्मत ने उन्हें फिर से चोट का दर्द दे दिया.
कौन लेगा श्रेयंका की जगह?भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अभी तक श्रेयंका के रिप्लेसमेंट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है. अनुष्का शर्मा की कप्तानी में ‘इंडिया ए’ महिला टीम इस समय इंग्लैंड के दौरे पर है, जहां 20 जून से उन्हें मैच खेलने हैं. श्रेयंका की जगह लेने के लिए ‘इंडिया ए’ स्क्वॉड से कुछ खिलाड़ियों के नाम रेस में सबसे आगे चल रहे हैं. मिन्नू मनी (ऑफ स्पिनर, तनुजा कंवर और वैष्णवी शर्मा (लेफ्ट आर्म स्पिनर), प्रेमा रावत (लेग स्पिनर) और अनुष्का शर्मा (कप्तान और ऑफ स्पिनर) में से किसी को उनका रिप्लेसमेंट चुना जा सकता है.
भारत का अगला मुकाबला साउथ अफ्रीका सेभारतीय टीम टूर्नामेंट में शानदार लय में है. भारत ने अपने शुरुआती दोनों मैचों में पाकिस्तान और नीदरलैंड को हराकर जीत की लय हासिल की हुई है. अब टीम इंडिया का अगला मुकाबला रविवार को मैनचेस्टर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ होगा, जहां भारतीय टीम श्रेयंका की कमी को पूरा करते हुए अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखना चाहेगी.
About the AuthorShivam Upadhyay
शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi



