Tech

रेडमी ला सकता है 9,000mAh बैटरी वाला नया फोन, लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा, सामने आई खासियत

Powered by :

Last Updated:June 24, 2026, 14:07 IST

Redmi Note 17 सीरीज लॉन्च से पहले बड़ी जानकारी सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक नए Redmi Note 17 स्मार्टफोन में 9,000mAh की बड़ी बैटरी, 1.5K डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर और बेहतर ड्यूरेबिलिटी मिल सकती है. जानिए अब तक क्या-क्या डिटेल्स लीक हुई हैं.

ख़बरें फटाफट

रेडमी ला सकता है 9,000mAh बैटरी वाला नया फोन, लॉन्च से पहले बड़ा खुलासाZoomबड़ी बैटरी और 1.5K डिस्प्ले के साथ आ सकता है Redmi Note 17. फाइल फोटो

रेडमी अपनी नई Note 17 सीरीज को जल्द पेश कर सकती है और लॉन्च से पहले ही इससे जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आने लगी हैं. कंपनी ने अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन ताजा लीक से संकेत मिल रहे हैं कि इस बार रेडमी बैटरी और ड्यूरेबिलिटी पर बड़ा दांव खेलने वाली है.

लीक के मुताबिक, रेडमी Note 17 सीरीज के एक मॉडल में करीब 9,000mAh की बैटरी मिल सकती है. अगर ऐसा होता है तो यह रेडमी के सबसे बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन्स में शामिल होगा. इतनी बड़ी बैटरी के साथ यूजर्स को लंबे समय तक गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और रोजमर्रा के इस्तेमाल में बार-बार चार्जिंग की चिंता नहीं करनी पड़ेगी.

फोन में 1.5K रेजोलूशन वाला फ्लैट डिस्प्ले मिलने की भी चर्चा है. इसके साथ हाई-वॉल्यूम ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स दिए जा सकते हैं, जिससे वीडियो देखने और गेम खेलने का एक्सपीरिएंस पहले से बेहतर हो सकता है. रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि कंपनी इस बार फोन को ज्यादा मजबूत बनाने पर काम कर रही है और इसमें बेहतर ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ फ्लैगशिप लेवल वाटर रेजिस्टेंस मिल सकता है.

परफॉर्मेंस की बात करें तो डिवाइस में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 6 सीरीज प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है. माना जा रहा है कि ये Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट हो सकता है, जिसे लेकर Qualcomm पहले ही संकेत दे चुका है कि रेडमी इसके शुरुआती पार्टनर्स में शामिल होगी.

काफी बड़ी होगीएक और दिलचस्प जानकारी ये है कि रेडमी कथित तौर पर 10,000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन पर भी काम कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मॉडल रेडमी Note 17 Pro Max के नाम से चीन में अगस्त या सितंबर के दौरान लॉन्च हो सकता है.

हालांकि ये सभी जानकारियां फिलहाल लीक और रिपोर्ट्स पर बेस्ड हैं. कंपनी की ओर से आधिकारिक घोषणा होने के बाद ही इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की पूरी तस्वीर साफ होगी. फिर भी, अगर ये दावे सही साबित होते हैं तो रेडमी Note 17 सीरीज मिड-रेंज स्मार्टफोन बाजार में एक मजबूत दावेदार बन सकती है.

About the AuthorAfreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj