Rajasthan BJP Congress | Madan Rathore statement

Last Updated:June 25, 2026, 17:31 IST
Rajasthan News : जयपुर में आपातकाल की बरसी पर भाजपा संगोष्ठी, मदन राठौड़ ने अशोक गहलोत पर तीखा हमला किया. सूबे के सीएम भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस शासन और उसके समय के बिजली मुद्दों पर निशाना साधा. वहीं मदन राठौड़ ने गहलोत को कहा कि गहलोत की हालत बिना पानी के तड़पती मछली जैसी हो गई है.मदन राठौ़ड ने अशोक गहलोत पर साधा निशाना
जयपुर. आपातकाल की बरसी पर राजस्थान की राजनीति में जुबानी हमले और तेज हो गए हैं. भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के बीच चल रही बयानबाजी में अब भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी खुलकर मैदान में उतर आए हैं. जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखा हमला बोला और कहा कि गहलोत की हालत बिना पानी के तड़पती मछली जैसी हो गई है. उन्होंने यह भी कहा कि तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके नेता से इस तरह की सोच की उम्मीद नहीं की जा सकती.
भाजपा की ओर से ‘लोकतंत्र की हत्या का काला अध्याय’ विषय पर विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया. दुर्गापुरा स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र सभागार में हुए इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे. कार्यक्रम में मीसा बंदियों और लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान भी किया जाना प्रस्तावित था. साथ ही युवाओं को आपातकाल के इतिहास और लोकतंत्र बचाने के संघर्ष के बारे में जानकारी देने की बात कही गई.
गहलोत के बयान पर मदन राठौड़ का पलटवारमदन राठौड़ ने कहा कि कुछ दिन पहले अशोक गहलोत ने बयान दिया था कि अगर आज इंदिरा गांधी होतीं तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर प्रतिबंध लगा देतीं. राठौड़ ने इस बयान पर नाराजगी जताते हुए कहा कि तीन बार मुख्यमंत्री रहने वाले नेता की ऐसी मानसिकता होना शर्म की बात है. उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत में राष्ट्रीय चरित्र का अभाव है और वे अपनी महत्वाकांक्षाओं के लिए किसी का भी बलिदान दे सकते हैं. राठौड़ ने कहा कि गहलोत इस समय वैसे तड़प रहे हैं जैसे बिना पानी के मछली तड़पती है. उन्होंने दावा किया कि आपातकाल के दौरान बड़े नेताओं को जेलों में डाल दिया गया था और स्वतंत्रता सेनानियों को प्रताड़ित किया गया. राठौड़ ने कहा कि उस समय वे भी संघ के प्रचारक थे और उन्होंने बाहर रहकर संगठन का काम किया. उनके मुताबिक आपातकाल के दौरान कई लोगों की जबरन नसबंदी कराई गई और समाचार पत्रों के प्रकाशन तक पर प्रतिबंध लगा दिया गया था.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी कांग्रेस को घेराकार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पहले अपने पांच साल के कार्यकाल का हिसाब देना चाहिए. मुख्यमंत्री ने दावा किया कि भाजपा सरकार ने ढाई साल के भीतर कई ऐतिहासिक काम किए हैं. उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के समय पेपर लीक की घटनाओं ने युवाओं का भविष्य खराब किया. मुख्यमंत्री के अनुसार भाजपा सरकार के कार्यकाल में अब तक एक भी भर्ती परीक्षा का पेपर लीक नहीं हुआ है. उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश के 26 जिलों में किसानों को दिन के समय बिजली मिलनी शुरू हो गई है. भजनलाल शर्मा ने यमुना जल समझौते को राजस्थान के लिए ऐतिहासिक कदम बताया और कहा कि कांग्रेस विपक्ष की भूमिका निभाने में भी पूरी तरह असफल साबित हुई है. आपातकाल की बरसी पर आयोजित इस कार्यक्रम में लोकतांत्रिक मूल्यों, उस दौर की घटनाओं और उनसे जुड़े अनुभवों पर भी विस्तार से चर्चा की गई.
About the AuthorAnand Pandey
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan



