Rajasthan

जोधपुर में 44 लाख का बैडिकूट रोबोट अब सीवर में करेगा इंसानों जैसा काम, उतर सकेगा 20 फीट गहराई तक!

Last Updated:June 26, 2026, 16:58 IST

जोधपुर नगर निगम ने केरल की कंपनी से करीब 44 लाख रुपये की लागत से बैडिकूट नामक अत्याधुनिक रोबोट खरीदा है, जो सीवर लाइन और चैंबर में लगभग 20 फीट गहराई तक उतरकर सफाई कर सकता है. चार हाई-डेफिनिशन कैमरों और रोबोटिक आर्म्स से लैस यह मशीन गाद, प्लास्टिक और ठोस कचरे को हटाने में सक्षम है. इसके इस्तेमाल से सफाईकर्मियों को जहरीली गैसों और खतरनाक परिस्थितियों में उतरने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे सफाई कार्य अधिक सुरक्षित, तेज और आधुनिक बन जाएगा.

जोधपुर. नगर निगम ने केरल की कंपनी से करीब 44 लाख रुपए की लागत से अत्याधुनिक बैडिकूट रोबोट खरीदा है, जिसका फिलहाल ट्रायल चल रहा है. यह मशीन सीवर लाइन और चैंबर के भीतर उतरकर इंसानों की तरह सफाई करेगी. इसके इस्तेमाल से सफाईकर्मियों को जहरीली गैसों और जानलेवा हालात वाले सीवर में उतरने की जरूरत नहीं पड़ेगी. नगर निगम का मानना है कि यह तकनीक शहर की सफाई व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, तेज और आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगी.

नगर निगम ने केरल की कंपनी से करीब 44 लाख रुपए की लागत से  बैडिकूट नामक रोबोट खरीदा है. यह मशीन लगभग 20 फीट गहराई तक सीवर लाइन और चैंबर के भीतर जाकर सफाई कर सकती है. इसमें चार हाई-डेफिनिशन कैमरे लगाए गए हैं, जो सीवर के अंदर की हर गतिविधि की लाइव तस्वीरें और वीडियो बाहर मौजूद मॉनिटर तक पहुंचाते हैं. ऑपरेटर इन कैमरों की मदद से मशीन को नियंत्रित करेगा और बिना किसी व्यक्ति को अंदर उतारे सफाई का काम पूरा किया जाएगा.

चार मजबूत रोबोटिक हाथ करेंगे मुश्किल सफाई आसानइस रोबोट की सबसे खास विशेषता इसके चार लचीले और मजबूत रोबोटिक आर्म्स हैं, जो 360 डिग्री तक घूमकर इंसानी हाथों की तरह काम करते हैं. सीवर में जमी गाद, प्लास्टिक, पत्थर और अन्य ठोस कचरे को हटाने में यह मशीन बेहद कारगर साबित होगी. नगर निगम ने मशीन के परिवहन के लिए करीब 19 लाख रुपए का विशेष वाहन भी खरीदा है. इसके साथ जेटिंग मशीन, ट्रेलर और एक वर्ष तक संचालन व रखरखाव की जिम्मेदारी संबंधित एजेंसी को सौंपी गई है.

सफाईकर्मियों की सुरक्षा को मिलेगी प्राथमिकताअब तक कई बार सीवर की सफाई के लिए कर्मचारियों को जहरीली गैसों और गहरे कीचड़ से भरे चैंबरों में उतरना पड़ता था, जिससे गंभीर हादसों का खतरा बना रहता था. नई रोबोटिक तकनीक लागू होने के बाद यह जोखिम काफी हद तक समाप्त हो जाएगा, जो काम पहले घंटों में पूरा होता था, वह अब कुछ ही मिनटों में किया जा सकेगा. नगर निगम का मानना है कि इस तकनीक से शहर की सीवर सफाई व्यवस्था अधिक तेज, सुरक्षित और प्रभावी बनेगी. ऐसी मशीनों का उपयोग पहले से लखनऊ, गाजियाबाद और आगरा जैसे शहरों में भी किया जा रहा है.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jodhpur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj