Rajasthan

धौलपुर में पेयजल संकट गहराया, पाइपलाइन लीकेज से हजारों लीटर पानी बर्बाद, लोगों को नहीं मिल रहा साफ पानी

Last Updated:June 26, 2026, 23:04 IST

धौलपुर शहर में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट गंभीर होता जा रहा है. कई मोहल्लों में नलों में समय पर पानी नहीं पहुंच रहा, जबकि कई जगहों पर सीवर मिला दूषित पानी आने की शिकायतें हैं. दूसरी ओर, ओंडेला रोड सहित कई स्थानों पर पाइपलाइन लीकेज के कारण रोज़ हजारों लीटर पीने का पानी सड़क पर बहकर बर्बाद हो रहा है. स्थानीय लोगों के बार-बार शिकायत करने के बावजूद मरम्मत न होने से नाराजगी बढ़ रही है. लोगों ने जर्जर पाइपलाइन बदलने और लीकेज तुरंत ठीक करने की मांग की है.

धौलपुर.  शहर में गर्मी के बीच पेयजल संकट लगातार बढ़ता जा रहा है, एक तरफ कई इलाकों में लोगों को समय पर पानी नहीं मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर शहर की कई जगहों पर पेयजल पाइपलाइन लीकेज होने से रोज़ हजारों लीटर साफ पानी सड़कों पर बहकर बर्बाद हो रहा है. इससे लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ रही है. धौलपुर शहर के कई मोहल्लों में सुबह नलों में पानी नहीं आता. अगर पानी आता भी है तो कई जगहों पर सीवर मिला दूषित पानी मिलने की शिकायतें सामने आ रही हैं. ऐसे में लोगों को पीने के पानी के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. वहीं दूसरी तरफ जगह-जगह पाइपलाइन लीकेज होने से कीमती पेयजल व्यर्थ बह रहा है.

धौलपुर प्रशासन धौलपुर शहर में बेहतर पेयजल व्यवस्था का दावा करता है, लेकिन हकीकत कुछ और ही नजर आती है. धौलपुर शहर में कई स्थानों पर पेयजल पाइपलाइन लंबे समय से लीकेज है. इन लीकेजों की वजह से हजारों लीटर पानी हर दिन सड़कों पर बह जाता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग ने न तो पाइपलाइन की मरम्मत कराई और न ही जर्जर लाइनों को बदला. शहर के ओंडेला रोड पर भी पेयजल पाइपलाइन में बड़ा लीकेज बना हुआ है. यहां रोज़ करीब दो से तीन घंटे तक पानी लगातार सड़क पर बहता रहता है. इससे सड़क पर जलभराव और कीचड़ की स्थिति बन जाती है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है. बरसात के दिनों में यह समस्या और गंभीर हो सकती है और दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है.

ओंडेला रोड की दुर्गा कॉलोनी सहित आसपास की कई कॉलोनियों में पहले से ही पानी की गंभीर किल्लत है. स्थानीय निवासियों का कहना है कि एक ओर घरों में पीने का पानी नहीं पहुंच रहा, वहीं दूसरी ओर पाइपलाइन लीकेज के कारण वही पानी सड़कों पर बर्बाद हो रहा है. लोगों ने कई बार संबंधित विभाग से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया. स्थानीय लोगों ने मांग की है कि शहर की जर्जर पेयजल पाइपलाइन को जल्द बदला जाए और जहां-जहां लीकेज हैं, उन्हें तुरंत ठीक कराया जाए. उनका कहना है कि इससे पानी की बर्बादी रुकेगी, जलभराव की समस्या कम होगी और लोगों को नियमित एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Dhaulpur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj