Health

72 से 49 किलो! नो क्रैश डाइट, नो एक्‍स्‍ट्रा वर्कआउट; फिटनेस कोच ने इन 8 आदतों को बदल कर किया वेट लॉस

Last Updated:June 27, 2026, 13:44 IST

Lifestyle Changes For Weight Loss : 72 से सीधे 49 किलो! बिना किसी सख्त डाइट या क्रैश कोर्स के एक फिटनेस कोच ने घटाया पूरे 23 किलो वजन. जानिए रोज़मर्रा की वो 8 छोटी-छोटी आदतें जिन्हें बदलकर उन्होंने इस नामुमकिन सफर को मुमकिन बना दिया.

ख़बरें फटाफट

फिटनेस कोच का वेट लॉस मंत्र: डाइट नहीं, इन 8 खराब आदतों को छोड़ना है जरूरीZoomउनकी इस सफलता के पीछे कोई स्‍पेशल डाइट नहीं, बल्कि रोज़मर्रा की उन छोटी-छोटी आदतों को सुधारना था

Weight Loss Transformation : जब भी वजन घटाने (Weight Loss) की बात आती है, तो हमारे दिमाग में सबसे पहले उबला हुआ खाना, क्रैश डाइट और जिम में घंटों पसीना बहाने का ख्याल आता है. लेकिन हाल ही में एक फिटनेस कोच ने इस सोच को पूरी तरह बदल दिया है. उन्होंने बिना किसी सख्त डाइट के अपना वजन 72 किलो से घटाकर 49 किलो (यानी पूरा 23 किलो कम) कर लिया. कोच का मानना है कि उनकी इस सफलता के पीछे कोई स्‍पेशल डाइट नहीं, बल्कि रोज़मर्रा की उन छोटी-छोटी आदतों को सुधारना था, जो अनजाने में उनका वजन बढ़ा रही थीं. आइए जानते हैं उनके वो 8 लाइफस्टाइल बदलाव, जिन्हें अपनाकर कोई भी फिट हो सकता है:

उनकी इस सफलता के पीछे कोई स्‍पेशल डाइट नहीं, बल्कि रोज़मर्रा की उन छोटी-छोटी आदतों को सुधारना था

ये आदते बदलते ही तेजी से घटता है वजन- 

1. ब्रेकफास्ट स्किप करना बंद कियापहले वह अक्सर सुबह का नाश्ता छोड़ देती थीं, जिससे दोपहर या शाम तक उन्हें इतनी तेज भूख लगती थी कि वह जरूरत से ज्यादा (Overeating) खा लेती थीं. अब उन्होंने सुबह उठने के एक घंटे के भीतर हेल्दी नाश्ता करना शुरू किया, जिससे उनकी भूख कंट्रोल में रही.

2. ‘लिक्विड कैलोरी’ से बनाई दूरीचाय, कॉफी, पैकेज्ड फ्रूट जूस और मीठे ड्रिंक्स में बहुत ज्यादा कैलोरी होती है, जिस पर हमारा ध्यान नहीं जाता. कोच ने इन सब चीजों को छोड़कर पानी, ब्लैक कॉफी और सादी चाय को अपनी रूटीन में शामिल किया.

3. हेल्दी फूड की भी ‘पोर्शन साइज’ तय कीअक्सर लोग सोचते हैं कि मखाना, ड्राई फ्रूट्स या पीनट बटर हेल्दी हैं, तो इन्हें कितना भी खाया जा सकता है. लेकिन कोच ने महसूस किया कि जरूरत से ज्यादा खाने पर हेल्दी चीजें भी वजन बढ़ाती हैं. इसलिए उन्होंने हर चीज को सीमित मात्रा (Portion Control) में खाना सीखा.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj