क्या गोविंदा आज भी देते हैं धोखा? चीची की बेवफाई पर खुलकर बोलीं सुनीता आहूजा- ‘शुरू से ही हुआ है’

Last Updated:July 01, 2026, 11:02 IST
बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा की पत्नी सुनीता अहूजा इन दिनों रियलिटी शो ‘लॉक अप: सच या सजा’ सीजन 2 में अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए सुर्खियों में हैं. शो के एक एपिसोड में उन्होंने अपने पति के कथित अफेयर्स को लेकर ऐसा खुलासा किया जिसने सभी को चौंका दिया.
नई दिल्ली. बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में हैं. वह अपने बेबाक और बेपरवाह अंदाज को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. शो के प्रीमियर एपिसोड में गोविंदा के कई अफेयर्स होने का दावा करने के बाद, अब सुनीता ने इस विषय पर और भी चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि शादी में बेवफाई उनके साथ शुरुआत से ही होती आई है. फोटो साभार-@officialsunitaahuja/Instagram
‘लॉक अप 2’ के हालिया एपिसोड में को-कंटेस्टेंट श्रेया कालरा के साथ बातचीत के दौरान सुनीता ने अपनी शादीशुदा जिंदगी, प्राइवेसी और धोखे को लेकर कई ऐसी बातें कहीं, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. फोटो साभार-@officialsunitaahuja/Instagram
शो के दौरान श्रेया कालरा ने सुनीता से उनके एक पुराने इंटरव्यू का जिक्र करते हुए पूछा कि जब उन्हें शादी में धोखा मिला तो उन्हें कैसा लगा? इस पर सुनीता ने बेहद बेबाक जवाब दिया. फोटो साभार-@officialsunitaahuja/Instagram
Add as Preferred Source on Google
सुनीता ने कहा, ‘हुआ तो अभी क्या कर सकते हैं… शुरू से ही हुआ है ना लेकिन? वो हीरो हैं, तो आप कुछ नहीं कह सकते. इस उम्र में अब इस बारे में सोचूंगी तो मेरी डायबिटीज और बढ़ जाएगी. इसलिए जैसा चल रहा है, वैसे ही चलने दो.’ जब श्रेया ने उनसे पूछा कि क्या यह सब जानकर उन्हें दुख नहीं होता? तो सुनीता ने कहा, ‘ठीक है, अब मैं अपने बच्चों के लिए जीती हूं’. फोटो साभार-@officialsunitaahuja/Instagram
यह पूछे जाने पर कि क्या गोविंदा के अभी भी अफेयर हैं और वे उन्हें धोखा देते हैं? सुनीता ने कहा, ‘तुम रोक सकते हो किसी को? क्या मैं 24 घंटे उनके सामने बैठी रहूं? सामने वाला भी तो इरिटेट हो जाएगा ना? इसलिए मैं अब इस बारे में सोचती ही नहीं हूं.’ फोटो साभार-@officialsunitaahuja/Instagram
इसी बातचीत में सुनीता ने अपने अलग रहने की खबरों के बारे में भी साफ किया. सुनीता ने कहा, ‘हमारे पास दो घर हैं. उनके घर पर उनसे मिलने बहुत सारे लोग आते रहते हैं, जबकि मुझे अपने घर में पूरी प्राइवेसी चाहिए होती है.’ फोटो साभार-@officialsunitaahuja/Instagram
जब श्रेया ने सुनीता से पूछा कि क्या वह अपनी जिंदगी में दोबारा प्यार पाने या कोई नया पार्टनर ढूंढने के लिए तैयार हैं? तो सुनीता ने इस बात से साफ इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि उन्हें किसी दूसरे पार्टनर में कोई दिलचस्पी नहीं है और उन्होंने अपनी जिंदगी में पहले ही बहुत कुछ देख और सीख लिया है. फोटो साभार-@officialsunitaahuja/Instagram
आपको बता दें कि साल 1987 में शादी के बंधन में बंधे गोविंदा और सुनीता के रिश्ते को लेकर लंबे समय से कयास लगाए जाते रहे हैं. सुनीता ने गोविंदा पर एक्ट्रा मेरिटल अफेयर के आरोप भी लगाए. लेकिन गोविंदा ने कभी भी सार्वजनिक रूप से इन दावों पर अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी है. फोटो साभार-@officialsunitaahuja/Instagram
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



