‘दुनिया की सबसे खूबसूरत फुटबॉलर’ ने बॉयफ्रेंड पर निकाला हार का गुस्सा, बेड से मारी लात, दुनिया ने देखा तामाशा

Last Updated:July 03, 2026, 21:35 IST
‘दुनिया की सबसे खूबसूरत फुटबॉलर’ कही जाने वाली क्रोएशिया की स्टार एना मारिया मार्कोविच और उनके पुर्तगाली फुटबॉलर बॉयफ्रेंड थॉमस रिबेरो के बीच वर्ल्ड कप के एक मुकाबले को लेकर सोशल मीडिया पर बेहद मजेदार जंग देखने को मिली. एना मारिया की टीम क्रोएशिया जब क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल से हार गई, तो उन्होंने बॉयफ्रेंड पर गुस्सा निकाला. इंस्टाग्राम पर 27 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स वाली इस खूबसूरत खिलाड़ी ने अपनी टीम की हार का बदला लेते हुए बॉयफ्रेंड थॉमस को बेड से सीधे सोफे पर डिमोट कर दिया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो अब इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहे हैं.
मैच के बाद बॉयफ्रेंड को मिली सजा : क्रोएशिया की स्टार फुटबॉलर एना मारिया मार्कोविच ने वर्ल्ड कप मैच के बाद एक पोस्ट शेयर किया है जो वायरल हो गया है. उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड को बेड से लात मारकर निकाल दिया है और सोफे पर सोने की सजा दे दी. हालांकि, ये सब मजाक-मजाक में हुआ, दोनों के बीच ये मजेदार अनबन वर्ल्ड कप में उनकी पसंदीदा टीमों के बीच हुए एक कड़े मुकाबले की वजह से हुई.
क्रोएशिया और पुर्तगाल की जंग में बंटे दिल : 26 साल की खूबसूरत क्रोएशियाई फुटबॉलर एना मारिया इस समय अमेरिकी क्लब ब्रुकलिन एफसी के लिए खेलती हैं. शुक्रवार सुबह हुए वर्ल्ड कप के एक रोमांचक मैच को वो अपने पुर्तगाली पार्टनर और पेशेवर डिफेंडर थॉमस रिबेरो के साथ बैठकर देख रही थीं. मैच के दौरान दोनों अपनी-अपनी देशों की टीमों को जमकर सपोर्ट कर रहे थे, जिससे घर में ही एक अनोखा मुकाबला शुरू हो गया.
मैच से पहले ही दे दी थी सोफे पर सोने की वॉर्निंग : मैच शुरू होने से पहले ही इस खूबसूरत फुटबॉलर ने दोनों देशों के बीच होने वाली इस प्रतिद्वंद्विता को लेकर सोशल मीडिया पर मजाकिया अंदाज में अपने तेवर दिखा दिए थे. एना मारिया ने इंस्टाग्राम पर अपने पार्टनर के साथ तस्वीरें पोस्ट करते हुए पहले ही लिख दिया था, ‘आज रात कोई सोफे पर सोने वाला है’. उनकी ये पोस्ट मैच के नतीजे से पहले ही काफी वायरल हो गई थी.
Add as Preferred Source on Google
क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम ने मारी बाजी : मैच में एना मारिया के बॉयफ्रेंड थॉमस रिबेरो की पुर्तगाल टीम का पलड़ा भारी रहा और उन्होंने क्रिस्टियानो रोनाल्डो की जर्सी पहनकर इस जीत का जश्न मनाया. पुर्तगाल के खिलाड़ी गोंसालो रामोस के आखिरी पलों में किए गए एक धमाकेदार गोल की बदौलत पुर्तगाल ने क्रोएशिया को हरा दिया. इस शानदार जीत के साथ ही पुर्तगाल ने वर्ल्ड कप के अंतिम-16 में जगह पक्की कर ली, जहां अब उनका मुकाबला स्पेन से होगा.
बार में अकेली क्रोएशियाई फैन बनकर फंसी एना : मैच के बीच में एना मारिया ने उस बार से एक वीडियो भी अपलोड किया, जहां वो और उनके बॉयफ्रेंड मैच का लुत्फ उठा रहे थे. वीडियो में उन्होंने हंसते हुए अपनी लाचारी बयां की और लिखा, ‘हंसो मत, लेकिन सच में पूरे बार में अकेली मैं ही क्रोएशियाई फैन बची हूं’. आस-पास पुर्तगाली फैंस के बीच घिरी एना मारिया अपनी टीम के लिए अकेले ही चीयर कर रही थीं.
विवादित फैसले ने बढ़ाई बॉयफ्रेंड की मुश्किलें : मैच के दौरान क्रिस्टियानो रोनाल्डो के पेनल्टी गोल और आखिरी पलों में क्रोएशिया के एक गोल को विवादित तरीके से खारिज किए जाने ने मैच का पासा पलट दिया. क्रोएशिया की इस हार का खामियाजा आखिरकार उनके बॉयफ्रेंड थॉमस को भुगतना पड़ा. अपनी टीम की इस हार से नाराज एना मारिया ने मैच खत्म होते ही थॉमस को बेड से सीधे सोफे पर डिमोट कर दिया.
सोशल मीडिया पर जलवा और अमेरिका का नया सफर : मैदान से दूर एना मारिया मार्कोविच सोशल मीडिया पर एक बड़ी सनसनी हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 27 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. स्विट्जरलैंड में जन्मी एना खुद को ‘न्यूयॉर्क के सपनों को पूरा करने वाली एक ज्यूरिख की लड़की’ बताती हैं. पिछले साल गर्मियों में अमेरिका के ब्रुकलिन एफसी क्लब से जुड़ने के बाद उनके फैंस उनकी फिटनेस और खेल की लगातार तारीफ कर रहे हैं.
ज्यूरिख से शुरू हुआ था फुटबॉल का शानदार करियर : एना मारिया का फुटबॉल सफर स्विट्जरलैंड की ज्यूरिख एकेडमी से शुरू हुआ था, जिसके बाद उन्होंने फुटबॉल की बारीकियां सीखीं. इसके बाद उन्होंने ग्रासहॉपर, ब्रागा और दामाएंसे जैसे बड़े फुटबॉल क्लब्स का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी एक अलग पहचान बनाई. खेल के साथ-साथ अपनी बेपनाह खूबसूरती और मॉडलिंग की वजह से भी वे दुनिया भर के फुटबॉल प्रेमियों के दिलों पर राज करती हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



