भारत की ‘हीलिंग फोर्स’ बनी वेनेजुएला की उम्मीद, 65 सर्जरी, 800+ मरीजों का इलाज

Last Updated:July 03, 2026, 14:26 IST
ऑपरेशन अमिस्ताद के तहत भूकंप प्रभावित वेनेजुएला में तैनात भारतीय सेना की 60 पैरा फील्ड हॉस्पिटल टीम ने अब तक 800 से ज्यादा लोगों का इलाज किया है. मेडिकल दल ने 65 सर्जरी, सैकड़ों एक्स-रे और हजारों लैब जांच कर राहत अभियान में अहम भूमिका निभाई है.
ख़बरें फटाफट
ऑपरेशन अमिस्ताद के तहत वेनेजुएला में राहत कार्य के दौरान मरीजों का इलाज करती भारतीय सेना
भूकंप से प्रभावित वेनेजुएला में भारत का मानवीय सहायता अभियान ऑपरेशन अमिस्ताद लगातार जारी है. इस अभियान के तहत तैनात भारतीय सेना की 60 पैरा फील्ड हॉस्पिटल की मेडिकल टीम जरूरतमंद लोगों को इलाज और राहत पहुंचा रही है. 2 जुलाई तक भारतीय मेडिकल टीम ने 815 घायलों और मरीजों का इलाज किया है. इनमें से 20 मरीज अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज और निगरानी की जा रही है.
भारतीय सेना की टीम केवल आपातकालीन इलाज ही नहीं कर रही, बल्कि कई विशेष चिकित्सा सेवाएं भी दे रही है. अब तक 233 दंत (डेंटल) जांच, 1,836 लैब जांच और 253 एक्स-रे किए जा चुके हैं. इसके अलावा गंभीर रूप से घायल लोगों की करीब 65 सर्जरी भी सफलतापूर्वक की गई हैं.
26 जून को शुरू हुआ था ऑपरेशन अमिस्ताद24 जून 2026 को वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप के बाद भारत सरकार ने मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) मिशन के तहत ऑपरेशन अमिस्ताद शुरू किया था. 26 जून 2026 को भारतीय वायुसेना के दो C-17 ग्लोबमास्टर विमान राहत सामग्री और बचाव दल लेकर वेनेजुएला के लिए रवाना हुए थे.
भारत ने इस मिशन के तहत 41 सदस्यीय बचाव और मेडिकल टीम भेजी है. राहत सामग्री में 30 टन राहत सामग्री, 6 टन दवाइयां और चिकित्सा उपकरण, भारतीय सेना की फील्ड हॉस्पिटल यूनिट और दो ‘भीष्म क्यूब’ (BHISHM Cube) पोर्टेबल अस्पताल भी शामिल हैं.
स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर कर रही है कामभारतीय मेडिकल और बचाव दल वेनेजुएला के स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर खोज एवं बचाव अभियान, आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं और राहत कार्य चला रहा है. भारत सरकार ने कहा है कि वह इस कठिन समय में वेनेजुएला की सरकार और वहां के लोगों के साथ मजबूती से खड़ा है. जरूरत पड़ने पर भारत आगे भी हर संभव सहायता देने के लिए तैयार रहेगा.
वेनेज़ुएला में वर्त्तमान स्तिथिताज़ा आधिकारिक और मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अब तक कम से कम 2,595 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके अलावा 11,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं और बचाव दल अभी भी मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटे हैं. शुरुआती आधिकारिक आंकड़ों में मृतकों की संख्या 164 बताई गई थी, लेकिन राहत एवं बचाव अभियान आगे बढ़ने के साथ यह लगातार बढ़ती गई और अब 2,595 तक पहुंच गई है.
बता दें, वेनेज़ुएला में 24 जून 2026 को सबसे बड़ा भूकंप आया था. उस दिन 39 सेकंड के अंतराल पर दो शक्तिशाली भूकंप आए, पहले की तीव्रता 7.2 और दूसरे की 7.5 मापी गई. दोनों भूकंप देश के उत्तरी-मध्य हिस्से में आए और इनके झटके राजधानी कराकास सहित कई इलाकों में महसूस किए गए.
About the AuthorMohit Chauhan
Mohit Chauhan is an Editorial Researcher with over eight years of experience in digital and television journalism, specializing in Defence, Weapons, International Relations, and Strategic Military Affairs. He c…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh



