Health

देखने में होता लेकिन पेट की बीमारी का रामबाण इलाज होता है भूमि आंवला, आयुर्वेद में बताया गया है महत्व, एक्सपर्ट ने बताया

Last Updated:July 06, 2026, 15:56 IST

विष्णु दत्त प्रजापति बताया कि भूमि आंवला का सबसे अधिक उपयोग लिवर को स्वस्थ रखने के लिए किया जाता है. आयुर्वेद में इसे पीलिया और लिवर की कार्यक्षमता बेहतर करने के लिए भी उपयोगी बताया गया है. इसके नियमित और सही मात्रा में सेवन से लिवर को मजबूती मिल सकती है. हालांकि इसका सेवन हमेशा विशेषज्ञ की सलाह के अनुसार ही करना चाहिए. भूमि आंवला में ऐसे प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को अंदर से स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं.

गोंडा: आयुर्वेद में कई ऐसे पौधों का उल्लेख मिलता है, जो औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं. इन्हीं में से एक है भूमि आंवला. देखने में यह छोटा-सा पौधा होता है, लेकिन आयुर्वेद में इसे कई रोगों के लिए उपयोगी माना गया है. खासकर पेट और लिवर से जुड़ी समस्याओं में इसका इस्तेमाल लंबे समय से किया जाता रहा है. गोंडा के आयुर्वेद विशेषज्ञ वैद्य विष्णु दत्त प्रजापति ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि भूमि आंवला प्राकृतिक औषधीय गुणों से भरपूर पौधा है. इसका उपयोग कई आयुर्वेदिक दवाओं में किया जाता है. यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मददगार माना जाता है और गैस, अपच तथा कब्ज जैसी समस्याओं में लाभ पहुंचा सकता है.

लीवर की बीमारी के लिए फायदेमंद

विष्णु दत्त प्रजापति बताया कि भूमि आंवला का सबसे अधिक उपयोग लिवर को स्वस्थ रखने के लिए किया जाता है. आयुर्वेद में इसे पीलिया और लिवर की कार्यक्षमता बेहतर करने के लिए भी उपयोगी बताया गया है. इसके नियमित और सही मात्रा में सेवन से लिवर को मजबूती मिल सकती है. हालांकि इसका सेवन हमेशा विशेषज्ञ की सलाह के अनुसार ही करना चाहिए. भूमि आंवला में ऐसे प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को अंदर से स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं. यह शरीर की पाचन प्रक्रिया को संतुलित रखने और अनावश्यक विषैले तत्वों को बाहर निकालने में भी सहायक माना जाता है. इसी वजह से आयुर्वेद में इसका विशेष महत्व है.

औषधीय गुणों से भरपूर होता है आंवला

विष्णु दत्त प्रजापति यह भी कहा कि आजकल लोग बिना जानकारी के इंटरनेट या दूसरों की सलाह पर औषधीय पौधों का सेवन शुरू कर देते हैं, जो सही नहीं है. हर व्यक्ति की शारीरिक स्थिति अलग होती है, इसलिए किसी भी आयुर्वेदिक औषधि या पौधे का उपयोग करने से पहले योग्य आयुर्वेद चिकित्सक से सलाह लेना जरूरी है. भूमि आंवला खेतों, बगीचों और खाली पड़ी जमीन पर आसानी से उग जाता है. बारिश के मौसम में इसकी अच्छी बढ़वार होती है. भले ही यह एक साधारण पौधा दिखाई देता हो, लेकिन आयुर्वेद में इसके औषधीय गुणों के कारण इसे काफी महत्वपूर्ण माना गया है. सही जानकारी और विशेषज्ञ की सलाह के साथ इसका उपयोग कई लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है.

Disclaimer- बिना विशेषज्ञ के परामर्श के लोकल 18 किसी दवा का सेवन न करने की सलाह देता है.

About the AuthorRajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Gonda,Uttar Pradesh

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj