World

Boy Alive after Death: Dead boy comes Alive| 5 घंटे बाद मरकर जिंदा हुआ डेढ़ साल का बच्चा मॉर्चरी में पड़ा था शव कर्मचारी ने उठाया तो उड़े होश

Last Updated:July 09, 2026, 17:37 IST

Boy Comes Back to Life After Death: जब किसी मौत हो जाती है, तो परिवार के लोग इस तरह के सदमे में होते हैं कि उन्हें लगता है कि बस किसी तरह ये शख्स वापस आ जाए. सोचिए, अगर यही गुहार सुनकर वाकई कोई जिंदा हो उठे, तो क्या होगा? कुछ ऐसा ही हुआ एक परिवार के साथ, जब उनका डेढ़ साल का बच्चा मरकर जिंदा हो गया. 5 घंटे बाद मरकर जिंदा हो गया बच्चा, मॉर्चरी कर्मचारी ने उठाया तो उड़े होशZoomमरकर जिंदा हो गया बच्चा. (सांकेतिक तस्वीर/ कैनवा)

कभी-कभी हकीकत ऐसी होती है कि उस पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है. अमेरिका के एरिजोना राज्य से एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां डेढ़ साल के एक बच्चे को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, लेकिन करीब पांच घंटे बाद वही बच्चा अस्पताल के कोल्ड रूम यानि मॉर्चरी में जिंदा मिला. इस घटना ने अस्पताल प्रशासन और पुलिस दोनों को हैरान कर दिया है. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना 8 फरवरी को एरिजोना के फीनिक्स शहर के पास स्थित गिल्बर्ट इलाके में हुई.

पूरी घटना इस तरह है कि एक परिवार सुपर बाउल मैच देख रहा था, तभी घर के स्विमिंग पूल में डेढ़ साल का बच्चा गिर गया. वो पूल में मुंह के बल गिरा हुआ मिला, तो परिजनों ने तुरंत एमरजेंसी सर्विस को फोन किया और मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने बच्चे को बचाने की पूरी कोशिश की. आखिरकार उसे मर्सी गिल्बर्ट मेडिकल सेंटर पहुंचाया गया, जहां करीब एक घंटे तक इलाज के बाद डॉक्टरों ने शाम 6 बजकर 20 मिनट पर बच्चे को मृत घोषित कर दिया.

5 घंटे बाद मानो सोकर उठ गया बच्चा

पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक अस्पताल में मौके पर मौजूद कुछ पुलिस अधिकारियों ने डॉक्टर आर्यन तुसी को बताया कि उन्हें बच्चे में अभी भी जीवन के कुछ संकेत दिखाई दे रहे हैं. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि डॉक्टर ने उनकी बात को नजरअंदाज कर दिया. इसके बाद बच्चे को मेडिकल एग्जामिनर के कार्यालय भेजने की तैयारी शुरू हुई, लेकिन कहानी में सबसे बड़ा मोड़ तब आया, जब करीब 5 घंटे बाद शव को ले जाने पहुंचे कर्मचारी ने देखा कि बच्चा सांस ले रहा है. यह देखकर अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई. बच्चे को तुरंत दूसरे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया गया. कुछ समय बाद उसकी हालत में सुधार हुआ और आखिरकार उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.

गांजा पार्टी में डूबे थे लोग, बच्चा डूब गया

फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि बच्चे को मृत कैसे घोषित किया गया और बाद में उसमें जीवन के संकेत कैसे मिले. पुलिस रिपोर्ट में मेडिकल रिकॉर्ड शामिल नहीं किए गए हैं, इसलिए पूरे मामले की जांच जारी है. डॉक्टर के वकील स्कॉट होल्डन ने इस मामले पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि परिवार की निजता का सम्मान करते हुए फिलहाल कोई बयान नहीं दिया जाएगा. उधर पुलिस ने बच्चे के माता-पिता पर लापरवाही का मामला दर्ज करने की सिफारिश की है. खबरें ये भी हैं कि जांच के दौरान घर में गांजा की गंध मिलने के बाद अधिकारियों को शक है कि बच्चा बिना निगरानी के स्विमिंग पूल तक पहुंच गया था.

About the AuthorPrateeti Pandey

में इंटरनेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं. टीवी पत्रकारिता का भी अनुभव है और इससे पहले Zee Media Ltd. में कार्य किया. डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन की जानकारी है. टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के साथ-साथ अंतरर…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj