World

vietnam boat accident Deceased List। वियतनाम बोट हादसा: मरने वाले 15 भारतीयों में से किस राज्य से कौन, यहां देखें पूरी लिस्ट

Last Updated:July 11, 2026, 21:28 IST

Vietnam Boat Tragedy Victim List: वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास पर्यटकों से भरी एक स्पीडबोट पलटने से बड़ा हादसा हो गया. इस नाव पर कुल 32 भारतीय पर्यटक सवार थे, जिनमें से 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. वियतनाम में भारतीय दूतावास द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार, मृतकों में सबसे ज्यादा 10 लोग तमिलनाडु के हैं, जबकि 3 आंध्र प्रदेश और 2 केरल के रहने वाले थे.वियतनाम बोट हादसा: मरने वाले 15 भारतीयों में से किस राज्य से कौन, यहां देखें पZoomवियतनाम की बोट में तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल के लोग मारे गए.

दूर समंदर की लहरों पर जिंदगी मुस्कुरा रही थी लेकिन अगले ही पल मौत का क्रूर सैलाब आ गया. वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास पलटी नाव पर 32 भारतीय सवार थे जिसमें से 15 की मौत हो गई. हादसे में जान गंवाने वाले लोग भारत के तीन अलग-अलग राज्यों के थे. वियतनाम में भारतीय दूतावास ने सभी मृतकों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है. इनमें सबसे ज्यादा नुकसान तमिलनाडु को हुआ. यहां के 10, आंध्र प्रदेश के 3 और केरल के 2 नागरिकों ने अपनी जान गंवाई है. आइए जानते हैं इस दर्दनाक जल त्रासदी में मरने वाले लोगों की पूरी राज्यवार लिस्ट.

तमिलनाडु1. सेंथिल कुमार जयवेल2. मुरुगा प्रभु अरुमुगम3. श्रीधर सुंदरराजन4. शेख अब्दुल्ला अब्दुल मजीद5. बालाजी नातेसन6. विनय कुमार चित्तपुरम भास्करा7. रविसंकर सुगुमारन8. संतोष कुमार शांतिलालजैन9. बाबू कुप्पुस्वामी10. अळगुराजन सिवासामी

आंध्र प्रदेश11. नल्लापेटा रवितेजा आदिशेषैया12. श्रीधर मुडियम13. जया लक्ष्मी गेल्ली

केरल14. एविकोट चेरियन थॉमस15. लोवेनी थॉमस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वियतनाम बोट हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्‍होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले भारतीय नागरिकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं. इसके साथ ही उन्होंने घायल बचे लोगों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की और कहा कि भारतीय दूतावास प्रभावितों को हर संभव मदद दे रहा है.

सवाल-जवाबवियतनाम में यह दर्दनाक बोट हादसा किस जगह पर हुआ?यह भयानक हादसा वियतनाम के प्रसिद्ध फु क्वोक द्वीप के पास अन थोई समुद्री क्षेत्र में होन मे रुत न्गोई द्वीप के नजदीक तब हुआ, जब पर्यटक सैर-सपाटा कर वापस लौट रहे थे.इस बोट हादसे में कुल कितने लोगों की जान गई है और वे किन राज्यों के थे?हादसे में कुल 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हुई है. इनमें से 10 पर्यटक तमिलनाडु के, 3 आंध्र प्रदेश के और 2 केरल के रहने वाले थे.हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य को लेकर भारतीय प्रशासन क्या कदम उठा रहा है?प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है. भारतीय दूतावास और विदेश मंत्रालय वियतनामी अधिकारियों के साथ मिलकर घायलों के उपचार और मृतकों के शवों को जल्द से जल्द भारत वापस लाने की कार्रवाई में जुटे हैं.

About the AuthorSandeep GuptaChief Sub Editor

डिजिटल पत्रकारिता में खबरों की गहरी समझ रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. 16 वर्षों से सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में इन्होंने अपनी कलम से जटिल विषयों को …और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj