IND vs ENG: वर्ल्ड चैंपियन भारत की बादशाहत खत्म, 1605 दिन बाद नंबर-1 से फिसली टीम इंडिया, इंग्लैंड ने छीना ताज

होमखेलक्रिकेट
वर्ल्ड चैंपियन भारत की बादशाहत खत्म, 1605 दिन बाद नंबर-1 से फिसली टीम इंडिया
Last Updated:July 11, 2026, 23:39 IST
india vs england t20i series: इंग्लैंड ने भारत को 5वें टी20 इंटरनेशनल मैच में हराकर न सिर्फ सीरीज जीती बल्कि इस फॉर्मेट में नंबर-1 की गद्दी पर भी कब्जा जमा लिया है. भारत की टी20 इंटरनेशनल में 1605 दिन की बादशाहत खत्म हो गई है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया का इस सीरीज में शर्मनाक प्रदर्शन रहा, जिसका नतीजा उन्हें 0-4 से हार रहा. आखिरी टी20 मैच में भी इंग्लैंड ने भारत पर बड़ी जीत दर्ज की. इंग्लैंड ने यह मुकाबला 56 रन से अपने नाम किया.आईसीसी टी20 टीम रैंकिंग में इंग्लैंड बनी नंबर-1.
नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन भारत के लिए इंग्लैंड दौरा किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा. साउथेम्प्टन में खेले गए पांचवें और आखिरी टी20 मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को एकतरफा अंदाज में हराकर सीरीज 4-0 से अपने नाम कर ली. इस जीत के साथ इंग्लैंड ने सिर्फ ऐतिहासिक क्लीन स्वीप ही नहीं किया, बल्कि आईसीसी टी20 रैंकिंग में भारत को पीछे छोड़कर नंबर-1 का ताज भी अपने नाम कर लिया. 1605 दिनों (लगभग साढ़े चार साल) तक शीर्ष पर रहने के बाद भारतीय टीम की बादशाहत खत्म हो गई.
1605 दिन बाद नंबर-1 की कुर्सी गईभारत ने पिछले साढ़े चार साल से अधिक समय तक टी20 रैंकिंग में नंबर-1 स्थान बरकरार रखा था, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ 4-0 की हार ने यह सिलसिला तोड़ दिया. सीरीज से पहले इंग्लैंड को नंबर-1 बनने के लिए क्लीन स्वीप की जरूरत थी और उसने बड़ी ही आसानी से इस काम को अंजाम दिया.
बटलर-ब्रूक ने भारत को किया बेबसआखिरी टी20 में जोस बटलर और कप्तान हैरी ब्रूक ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 233 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की. बटलर ने 64 गेंदों में 131 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि ब्रूक ने 95 रन की दमदार नाबाद पारी खेली. इससे इंग्लैंड ने 20 ओवर में 257 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और भारत को 201 रन तक ही रोक दिया.
हर विभाग में नाकाम दिखा भारतपूरी सीरीज में भारत की बल्लेबाजी इंग्लैंड की तेज और उछाल भरी पिचों पर संघर्ष करती नजर आई. शीर्ष क्रम लगातार अच्छी शुरुआत देने में विफल रहा. आखिरी मुकाबले में गेंदबाज भी असर नहीं छोड़ सके, जबकि फील्डिंग में कई गलतियां देखने को मिलीं. यही वजह रही कि भारत एक भी मैच नहीं जीत सका. पहला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था.
अय्यर की कप्तानी और गंभीर की कोचिंग पर सवालयह सीरीज श्रेयस अय्यर की टी20 कप्तानी की पहली बड़ी परीक्षा थी, लेकिन टीम उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी. हेड कोच गौतम गंभीर के कार्यकाल में भारत पहले ही श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज गंवा चुका है, जबकि टेस्ट क्रिकेट में भी निराशाजनक प्रदर्शन रहा. अब इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली 4-0 की हार ने टीम मैनेजमेंट की रणनीति पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.
इंग्लैंड ने बनाया इतिहासइंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहली बार किसी द्विपक्षीय टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप किया. हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली टीम ने घरेलू परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाते हुए मेजबान टीम ने दमदार खेल दिखाया और टीम हर विभाग में भारत से बेहतर दिखी. इंग्लैंड को इस प्रदर्शन ने दुनिया की नंबर-1 टी20 टीम बना दिया.
About the AuthorShivam Upadhyay
शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi



