प्रदीप रावत को ‘महाभारत’ से मिली थी बड़ी पहचान, आमिर खान संग 2 हिट, 1 ब्लॉकबस्टर देकर रातोंरात बने थे स्टार

Last Updated:August 04, 2026, 22:09 IST
कई टीवी और हिट, ब्लॉकबस्टर फिल्मों में नजर आ चुके जाने माने अभिनेता प्रदीप रावत का आज यानी मंगलवार 4 अगस्त को निधन हो गया है. अपने करियर में उन्होंने कई यादगार किरदार निभाए हैं. उनका निधन मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हुआ. अपने करियर में उन्होंने तेलुगु, हिंदी और तमिल फिल्मों में भी काम किया था. लेकिन असली पहचान उन्हें आमिर खान की फिल्म से मिली थी.
ख़बरें फटाफट
फिल्मों में निभाए कई अमर किरदार
नई दिल्ली. आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म से प्रदीप रावत की रातोंरात किस्मत चमक उठी थी. करियर की शुरुआत में उन्होंने बी.आर. चोपड़ा के मशहूर धारावाहिक ‘महाभारत’ में अश्वत्थामा का किरदार निभाकर खूब नाम कमाया था.
प्रदीप सिंह रावत लंबे समय से ब्लड कैंसर से पीड़ित थे. लेकिन आज 74 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया. प्रदीप सिंह रावत ने ‘महाभारत’ में अश्वत्थामा का रोल निभाकर खूब चर्चा बटोरी थी. इसके अलावा अपने करियर में उन्होंने ‘सरफरोश’, ‘लगान’ और ‘गजनी’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है.
खलनायक बनकर जीता दिल
जाने माने अभिनेता प्रदीप रावत उन कलाकारों में गिने जाते हैं जिन्होंने छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई है. अपनी भारी आवाज, मजबूत व्यक्तित्व और प्रभावशाली अभिनय के दम पर उन्होंने हिंदी के साथ-साथ दक्षिण भारतीय सिनेमा में भी खास पहचान बनाई. हीरो से ज्यादा उन्होंने खलनायक और दमदार चरित्र भूमिकाओं में दर्शकों का दिल जीता.
महाभारत ने दिलाई पहचान
प्रदीप रावत ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत टेलीविजन से की. उन्हें सबसे पहले बी.आर. चोपड़ा के चर्चित पौराणिक धारावाहिक ‘महाभारत’ में अश्वत्थामा की भूमिका निभाने का मौका मिला. इस किरदार ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई. महाभारत में उनका रोल इतना दमदार था कि लोग आज भी उनके रोल को भूल नहीं पाए हैं. प्रदीप रावत नेपाली सिनेमा का भी हिस्सा रहे हैं.
बता दें कि प्रदीप सिंह रावत ने बॉलीवुड के साथ-साथ प्रदीप रावत ने दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में भी शानदार पहचान बनाई.टीवी के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया का रुख किया और ‘सरफरोश’, ‘लगान’ जैसी ऑस्कर नामांकित फिल्म का भी वह हिस्सा रहे.इसके अलावा वह ‘ये रास्ते हैं प्यार के’, ‘कोहराम’, ‘ऐतराज’ और कई अन्य फिल्मों में अलग-अलग तरह रोल में नजर आए. लेकिन आमिर खान की फिल्म ‘गजनी’ ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था. फिल्म में उन्होंने गजनी धर्मात्मा का किरदार निभाने में अपनी जान फूंक दी थी.
About the AuthorMunish KumarSenior sub editor
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…
New Delhi,Delhi
First Published :
August 04, 2026, 22:09 IST



