त्वचा पर आएंगी 16वें साल वाली जवानी, हर तरह से खिल उठेगा मन, बस रोज 1 कटोरा बनाकर पी लीजिए ये चीज

Last Updated:August 11, 2026, 18:04 IST
Anti-Aging Rice Soup Recipe: डॉक्टर ने सलाह दी है कि दमकती त्वचा के लिए महंगी क्रीम या पाउडर लगाने की जरूरत नहीं है. इसके लिए बसे एक कटोरा मांड रोज पी लीजिए. चेहरे पर 16वें साल वाली जवानी निखरने लगेगी. दरअसल, आयुर्वेद में भी मांड को बेहद सौंदर्य बढ़ाने वाला माना गया है. इससे महिलाओं में होने वाली कुछ खास बीमारियों का भी अंत हो सकता है.डॉक्टर की सलाह.
Chawal Mand Benefits: चेहरे की कमनीयता हमारी पूरी सेहत की कहानी बयां करती है. लेकिन आज के जमाने में 20-22 साल की उम्र से ही चेहरे की लालिमा खत्म होने लगती है. रंग फीका पड़ने लगता है. चेहरा मुरझाया हुआ लगता है. स्किन की यह दुर्दशा कई कारणों से होती है लेकिन सबसे बड़ा कारण लाइफस्टाइल में गड़बड़ी है. पर एक आयुर्वेदिक डॉक्टर ने इसका बेहद आसान और सस्ता फॉर्मूला बताया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि यदि आप रोज मांड यानी पानी के साथ पका हुआ चावल को खाते हैं तो इससे आपकी त्वचा में 16 वें साल वाली जवानी दिख सकती है. इसे एक तरह से आप सूप समझ सकते हैं. राइस वाटर सूप. इसे तंडुलोदक भी कहा जाता है. इस मांड में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और कोलाजन मौजूद होते हैं जो स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. इसलिए इसे एंटी एजिंग सूप भी कहा जाना लगा है.
एंटी-एजिंग सूप
आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भवसार कहती हैं कि इस ‘एंटी-एजिंग सूप’का यदि आप रोज सेवन करेंगे तो त्वचा का की रंगत खिल उठेगी. यह अंदर से त्वचा की सेहत को दुरुस्त रखती है. इससे इम्यूनिटी भी बूस्ट रहती है. दीक्षा भवसार यह भी कहती हैं कि मांड का सेवन करने से औरतों वाली कई बीमारियां यूं ही शरीर से दूर रहेंगी. मांड़ के सेवन महिलाओं में पीरियड पेन और व्हाइट डिस्चार्ज से भी छुटकारा मिल सकती है. मांड़ में प्रचूर मात्रा में विटामिन, मिनिरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाया जाता है जो स्किन को जवान बनाता है और बालों के ग्रोथ के बढ़ाता है. वहीं यह पेशाब में जलन, डायरिया, ब्लीडिंग जैसी समस्याओं से मुक्ति दिलाता है.
चावल के मांड़ के 5 बेमिसाल फायदे
त्वचा की कमनीयता और बालों की रंगत – चावल का पानी बालों के लिए प्राकृतिक टोनर और कंडीशनर की तरह काम करता है. इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा के दाग-धब्बे हल्के होते हैं, कसावट आती है और चेहरा चमकदार व जवां नज़र आने लगता है. इसके अलावा इससे बाल धोने पर बालों का झड़ना रुकता है, उनकी ग्रोथ तेजी से होती है और वे प्राकृतिक रूप से चमकदार बनते हैं.
ल्यूकोरिया या व्हाइट डिस्चार्ज से राहत –महिलाओं में ल्यूकोरिया (सफेद पानी आने की समस्या) बहुत आम है, जो अक्सर कमजोरी और असंतुलन के कारण होती है. नियमित रूप से चावल के मांड़ का सेवन करने से इस समस्या में बहुत जल्द राहत मिलती है और शरीर की खोई हुई ऊर्जा वापस लौटती है.
यूटीआई और पेशाब की जलन में आराम- चावल के पानी की तासीर ठंडी और शामक होती है. जिन महिलाओं को पेशाब करते समय जलन होती है या बार-बार पेशाब आने की समस्या रहती है, उनके लिए यह एक बेहतरीन घरेलू उपाय है. यह मूत्राशय की गर्मी को शांत कर इंफेक्शन के असर को कम करता है.
पीरियड के दर्द और अत्यधिक ब्लीडिंग में कारगर – पीरियड्स के दौरान पेट में होने वाले ऐंठन और असहनीय दर्द से राहत दिलाने में मांड़ बहुत मददगार है. यदि किसी महिला को हैवी ब्लीडिंग, अनियमितता या पेट में जलन महसूस होती है, तो यह शीतलता प्रदान कर रक्तस्राव को नियंत्रित करने में सहायता करता है.
पाचन तंत्र को मजबूती और शरीर को तरावट –चावल का मांड़ पाचन अग्नि को बिना नुकसान पहुंचाए पेट को ठंडक देता है. यह आंतों के स्वास्थ्य में सुधार करता है, जिससे कब्ज, एसिडिटी और पेट में गैस की समस्या दूर होती है. इसके नियमित सेवन से शरीर में डिहाइड्रेशन नहीं होती और दिनभर तजगी महसूस होती है.
मांड बनाने की विधि
सबसे पहले 10 ग्राम चावल लें और उन्हें साफ पानी से धो लें. इसके बाद इसमें लगभग 60 से 80 एमएल पानी मिलाकर 2 से 6 घंटे के लिए ढककर रख दें. तय समय के बाद चावल को पानी में अच्छी तरह मसल लें और छान लें. आपका पौष्टिक मांड़ तैयार है. इस पानी का उपयोग बनने के 6 से 8 घंटे के भीतर कर लेना चाहिए. अगर आप इसे पारंपरिक तरीके से बनाना चाहते हैं, तो चावल को थोड़े अधिक पानी के साथ बर्तन में रखकर अच्छी तरह उबाल लें. जब चावल पक जाए, तो उसे पानी के साथ ही हल्का मैश (मसल) कर लें और पानी को अलग निकाल लें. यह पेय पाचन को सुधारने और शरीर को तरावट व ऊर्जा देने में बहुत मददगार माना जाता है. इसे आप अपनी सुविधानुसार पी सकते हैं.
About the AuthorLakshmi Narayan
लक्ष्मी नारायण पत्रकारिता जगत का ऐसा नाम हैं, जो भविष्य की आहट और ट्रेंड्स को समय से पहले भांप लेते हैं. मीडिया में 20 साल का अनुभव है और वर्तमान में न्यूज 18 …
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
August 11, 2026, 18:04 IST



