TMC Leader Ashis Banerjee: घर में फंदे से लटके मिले पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर और TMC नेता, 5 बार ममता सरकार में विधायक भी रहे

होमताजा खबरदेश
घर में फंदे से लटका मिला पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर और TMC नेता का शव
Last Updated:August 16, 2026, 09:22 IST
TMC Leader Ashis Banerjee: आशीष बनर्जी पांच बार तृणमूल कांग्रेस से विधायक बने. वह ममता बनर्जी की सरकार में मंत्री भी थे. 2026 के विधानसभा चुनाव में टीएमसी के टिकट पर मैदान में उतरे आशीष बनर्जी को बीजेपी उम्मीदवार ध्रुबा साहा के हाथों हार का सामना करना पड़ा था.ममता बनर्जी की सरकार में आशीष बनर्जी मंत्री भी रह चुके थे. (फाइल फोटो)
TMC Leader Ashis Banerjee: पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता आशीष बनर्जी का शव रविवार सुबह बीरभूम जिले के रामपुरहाट में वार्ड नंबर 5 के हताताला पाड़ा स्थित अपने घर पर बने पार्टी दफ्तर में फंदे से लटका मिला. रामपुरहाट विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक रहे बनर्जी पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री भी रह चुके थे. उन्होंने स्कूल शिक्षा, कृषि और आयुष जैसे विभागों की जिम्मेदारी संभाली थी. वे राज्य विधानसभा के डिप्टी स्पीकर भी रहे थे.
Location :
Birbhum,West Bengal
First Published :
August 16, 2026, 08:38 IST



