Entertainment

आलिया भट्ट के गाने पर पाक झंडा लेकर झूमी हीरोइनें, इन्फ्लुएंसर ने लगाई क्लास- ‘भारतीय हंस रहे हैं’

Last Updated:August 16, 2026, 23:15 IST

14 अगस्त को पाकिस्तान जब अपनी आजादी का जश्न मना रहा था, तब कुछ पाकिस्तानी हीरोइनें पाक झंडा लिए बॉलीवुड गाने पर झूम रही थीं. जश्न का वीडियो वायरल होने के बाद नेटिजेंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर को बुरा लगा कि वे पाकिस्तान की आजादी के जश्न में आलिया भट्ट के गाने का इस्तेमाल कर रही हैं. उन्होंने वीडियो शेयर करके हीरोइनों को नसीहत दी.

ख़बरें फटाफट

आलिया भट्ट के गाने पर पाक झंडा लेकर झूमी हीरोइनें, इन्फ्लुएंसर ने लगाई क्लासZoomपाकिस्तानी एक्ट्रेसेज सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं.

नई दिल्ली: पाकिस्तानी एक्ट्रेसेज 14 अगस्त को अपने देश की आजादी का जश्न मना रही थीं. उनके जश्न का अब एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें इस्तेमाल हुए गाने ने लोगों का ध्यान खींचा है. वीडियो में एक्ट्रेसेज पाकिस्तानी झंडे पकड़े हुए हैं, लेकिन बैकग्राउंड में भारतीय गाना ‘ऐ वतन मेरे वतन’ बज रहा है. गौरतलब है कि यह गाना आलिया भट्ट और विक्की कौशल की फिल्म ‘राजी’ का है, इसलिए लोग उनके वीडियो को पचा नहीं पा रहे हैं. पाकिस्तानी एक्ट्रेसेज को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है.

पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर ने गाने के चुनाव पर सवाल उठाया और कहा कि एक्ट्रेस को ज्यादा सावधान रहना चाहिए था, खासकर इसलिए क्योंकि वे पब्लिक फिगर हैं. उन्होंने यह भी कहा कि यह वीडियो भारतीय यूजर्स के लिए उनका मजाक उड़ाने की वजह बन सकता है. उन्होंने एक वीडियो में कहा, ‘यह जो फिल्म का गाना है, वह एंटी-पाकिस्तान था. यह सब नहीं चलता है. आप लोगों को पता होना चाहिए. आप लोग इतनी सीनियर एक्ट्रेस हैं. हमें क्या हो गया है यार? मतलब मजाक उड़ता है. भारत वाले भी हमारा मजाक उड़ाएंगे. मैंने भारतीय व्लॉगर्स की रील्स देखी हैं, वे हमारा मजाक उड़ा रहे हैं.’

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj