National

aaj ka panchang 17 August 2026 | sawan third somwar or nag panchami 2026 shubh ashubh muhurat today | आज का पंचांग, 17 अगस्त 2026, सावन सोमवार व्रत और

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 17 August 2026: आज सावन मास का तीसरा सोमवार व्रत, नाग पंचमी और सिंह संक्रांति का विशेष संयोग बन रहा है. एक ही दिन इन तीनों पर्व और ज्योतिषीय घटनाओं का होना पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों के लिहाज से खास माना जा रहा है. पंचांग के अनुसार, आज सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी उपरांत षष्ठी तिथि, चित्रा नक्षत्र, बालव करण, चंद्रमा कन्या उपरांत तुला और सूर्य सिंह राशि में विराजमान रहेंगे. श्रद्धालु आज भगवान शिव के साथ नाग देवता की पूजा कर सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना कर सकते हैं. सावन सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा और व्रत करने की परंपरा है तो वहीं नाग पंचमी के दिन नाग देवताओं की पूजा का विधान है. मान्यता है कि इस दिन शिवलिंग पर जल और बेलपत्र अर्पित करने और नाग देवता की विधि विधान से पूजा अर्चना करने पर भोलेनाथ की कृपा प्राप्त होती है और कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है. सोमवार को सुबह 6:07 बजे सूर्योदय और शाम 6:54 बजे सूर्यास्त होगा. वहीं सुबह 10:17 बजे चंद्रोदय और शाम 9:50 बजे चंद्रास्त होगा. पंचांग के अनुसार, आज सूर्य मघा नक्षत्र में विराजमान रहेंगे, जबकि चंद्रमा चित्रा नक्षत्र में.

पंचांग के अनुसार, आज सावन का तीसरा सोमवार व्रत, नाग पंचमी और सूर्य का सिंह राशि में गोचर हो रहा है. सावन सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा और व्रत करने की परंपरा है. मान्यता है कि इस दिन शिवलिंग पर जल और बेलपत्र अर्पित करने से भोलेनाथ की कृपा प्राप्त होती है. विवाहित महिलाएं सुखी वैवाहिक जीवन और अविवाहित कन्याएं अच्छे जीवनसाथी की कामना से सोमवार का व्रत रखती हैं. पूजा के दौरान ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है. वहीं नाग पंचमी पर सुबह स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र पहनकर भगवान शिव का जलाभिषेक करें. इसके बाद नाग देवता की प्रतिमा या चित्र पर चंदन, अक्षत, पुष्प, धूप और दीप अर्पित करें. नाग देवता का स्मरण करते हुए परिवार की सुख-शांति और सुरक्षा की प्रार्थना करें. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव के गले में नाग विराजमान होने के कारण नाग पंचमी पर शिव पूजा का महत्व और बढ़ जाता है. ध्यान रखें कि जीवित सांप को पकड़कर या उसके मुंह में दूध डालकर पूजा ना करें. नाग देवता की प्रतीकात्मक पूजा करना ही उचित और सुरक्षित है. पंचांग से जानिए सावन के तीसरे सोमवार के दिन के शुभ व अशुभ मुहूर्त…

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 17 अगस्त 2026आज की तिथि- पंचमी तिथि – 05:00 पी एम तक, फिर षष्ठी तिथिआज का नक्षत्र- चित्रा – 04:58 ए एम, 18 अगस्त तक, फिर स्वाति नक्षत्रआज का करण- बालव – 05:00 पी एम तक, कौलव – 05:20 ए एम, 18 अगस्त तकआज का योग- शुभ – 03:29 ए एम, 18 अगस्त तक, शुक्ल योगआज का पक्ष- शुक्ल पक्षआज का दिन- सोमवारचंद्र राशि- कन्या उपरांत तुला राशि

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समयसूर्योदय- 05:52 ए एमसूर्यास्त- 06:59 पी एमचन्द्रोदय- 10:22 ए एमचन्द्रास्त- 09:35 पी एम

आज के शुभ योग और मुहूर्त 17 अगस्त 2026ब्रह्म मुहूर्त: 04:25 ए एम से 05:09 ए एमअभिजीत मुहूर्त: 12:00 पी एम से 12:52 पी एमविजय मुहूर्त: 02:37 पी एम से 03:29 पी एमगोधूलि मुहूर्त: 06:59 पी एम से 07:21 पी एमअमृत काल: 10:16 पी एम से 11:57 पी एमनिशिता मुहूर्त: 12:04 ए एम से 12:48 ए एम, 18 अगस्तरवि योग: 05:52 ए एम से 08:04 ए एम

शिववास: कैलाश पर – 05:00 पी एम तक, फिर नंदी पर

आज के अशुभ मुहूर्त 17 अगस्त 2026राहुकाल: 07:31 ए एम से 09:09 ए एमयमगण्ड: 10:47 ए एम से 12:26 पी एमगुलिक काल: 02:04 पी एम से 03:43 पी एमविडाल योग: 05:52 ए एम से 08:04 ए एमदुर्मुहूर्त: 12:52 पी एम से 01:44 पी एमवर्ज्य: 12:13 पी एम से 01:54 पी एमदिशाशूल: पूर्व

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj