Tech

₹35,000 तक सस्ता हुआ Samsung का ये महंगा वाला फ्लैगशिप फोन, बैंक ऑफर से और कम होगा दाम

अगर आप प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो Samsung Galaxy S25 Ultra पर मिल रही मौजूदा डील आपके काम की हो सकती है. सैमसंग का यह पिछले साल का फ्लैगशिप फोन अमेज़न पर लॉन्च कीमत के मुकाबले काफी कम दाम में मिल रहा है. इसके अलावा बैंक ऑफर और एक्सचेंज बेनिफिट के जरिए इसकी कीमत को और कम किया जा सकता है.

सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा को भारत में ₹1,29,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. फिलहाल अमेज़न पर ये फोन ₹94,999 में लिस्ट है. यानी खरीदारों को सीधे ₹35,000 की छूट मिल रही है.

इसके अलावा अमेज़न ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने वाले Prime यूजर्स को एक्सट्रा 5 फीसदी तक की बचत मिल सकती है. वहीं नॉन-Prime यूजर्स के लिए भी 3 फीसदी तक का एक्सट्रा डिस्काउंट उपलब्ध है. हालांकि, बैंक ऑफर की पात्रता और शर्तें खरीदारी के समय जरूर जांच लें.

अगर आप पूरा भुगतान एक साथ नहीं करना चाहते हैं, तो Amazon पर ₹3,340 प्रति महीने से No-Cost EMI का विकल्प भी दिया गया है.

पुराने फोन पर मिलेगा एक्सचेंज बेनिफिट

नया Galaxy S25 Ultra खरीदते समय पुराने फोन को एक्सचेंज करने का विकल्प भी मौजूद है. अमेज़न के मुताबिक, पुराने स्मार्टफोन के मॉडल, ब्रांड और कंडीशन के आधार पर ₹33,500 तक का एक्सचेंज बोनस मिल सकता है. हालांकि, असल एक्सचेंज वैल्यू आपके फोन की स्थिति और मॉडल पर निर्भर करेगी.

ध्यान रखें कि ये ऑफर्स सीमित समय के लिए हैं और स्टॉक या अमेज़न की शर्तों के हिसाब से इनमें बदलाव हो सकता है.

Galaxy S25 Ultra के फीचर्स

सैमसंग Galaxy S25 Ultra में 6.9 इंच का QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz तक के Adaptive Refresh Rate को सपोर्ट करता है. फोन में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ 12GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है.

कैमरे की बात करें तो फोन में 200MP का मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड, 50MP टेलीफोटो कैमरा के साथ 5x ऑप्टिकल जूम और 10MP 3x टेलीफोटो कैमरा दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.

फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है और इसमें Samsung के AI फीचर्स भी मिलते हैं. प्रीमियम डिजाइन, दमदार कैमरा और फ्लैगशिप परफॉर्मेंस चाहने वालों के लिए मौजूदा कीमत पर Galaxy S25 Ultra एक मजबूत विकल्प हो सकता है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj