Rajasthan

Rakhi Special Train: रक्षाबंधन पर रेलवे का तोहफा, कोटा से चल रहीं 3 स्पेशल ट्रेनें, AC से स्लीपर तक में सीटें खाली

Last Updated:August 24, 2026, 10:31 IST

Kota Rakashabandhan Special Train: रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए कोटा मंडल से तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है. इनमें सोगरिया-मथुरा-सोगरिया अनारक्षित स्पेशल, सोगरिया-जबलपुर-सोगरिया और कोटा-हजरत निजामुद्दीन-कोटा एक्सप्रेस स्पेशल शामिल हैं. सोगरिया-जबलपुर और कोटा-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल में अलग-अलग श्रेणियों में सीटें उपलब्ध हैं. 25 और 27 अगस्त को सोगरिया-जबलपुर स्पेशल में एसी द्वितीय, एसी तृतीय और शयनयान श्रेणी में सीटें उपलब्ध हैं. वहीं कोटा-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल में 24 और 26 अगस्त को एसी द्वितीय, एसी तृतीय, शयनयान और एसी तृतीय इकोनॉमी में सीटें उपलब्ध हैं. रेलवे ने यात्रियों से समय रहते आरक्षण कराने की अपील की है.

ख़बरें फटाफट

रक्षाबंधन पर रेलवे का तोहफा, कोटा से स्पेशल ट्रेनें, AC-स्लीपर में सीटें खालीZoomरक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए कोटा मंडल से तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन

कोटा. रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए यात्रियों की बढ़ती भीड़ को राहत देने के लिए कोटा मंडल से तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है. इनमें सोगरिया-मथुरा-सोगरिया अनारक्षित स्पेशल के अलावा सोगरिया-जबलपुर-सोगरिया और कोटा-हजरत निजामुद्दीन-कोटा एक्सप्रेस स्पेशल शामिल हैं. सोगरिया-मथुरा-सोगरिया स्पेशल में यात्रियों को अनारक्षित यात्रा की सुविधा मिलेगी, जबकि सोगरिया-जबलपुर और कोटा-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल में विभिन्न श्रेणियों में सीटें उपलब्ध हैं. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि रक्षाबंधन के दौरान यात्रा की योजना बनाने वाले यात्री समय रहते आरक्षण करा लें, ताकि उन्हें यात्रा के दौरान परेशानी का सामना न करना पड़े.

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या-09806 सोगरिया-जबलपुर एक्सप्रेस स्पेशल में सोगरिया से प्रस्थान की तारीख 25 और 27 अगस्त को अलग-अलग श्रेणियों में सीटें उपलब्ध हैं. 25 अगस्त को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 25, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 63 और शयनयान श्रेणी में 142 सीटें उपलब्ध हैं. वहीं 27 अगस्त को एसी द्वितीय श्रेणी में 25, एसी तृतीय श्रेणी में 72 और शयनयान में 177 सीटें उपलब्ध हैं.

कोटा-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन में उपलब्ध सीटें

इसी तरह गाड़ी संख्या-09803 कोटा-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस स्पेशल में कोटा से प्रस्थान की तारीख 24 और 26 अगस्त को सीटें उपलब्ध हैं. 24 अगस्त को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 87, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 227, शयनयान में 265 और वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनॉमी में 50 सीटें उपलब्ध हैं. 26 अगस्त को इन श्रेणियों में क्रमशः 89, 260, 340 और 50 सीटें उपलब्ध हैं.

यात्रा से पहले जरूर जांच लें ट्रेन टाइमिंग और सीट की उपलब्धता

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि सीटों की उपलब्धता लगातार बदलती रहती है. ऐसे में यात्रियों को आरक्षण कराने से पहले नवीनतम सीट उपलब्धता की जानकारी जांचने की सलाह दी गई है. रक्षाबंधन के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध कराएगा. यात्रा से संबंधित ट्रेन की स्थिति, समय और अन्य जानकारी के लिए यात्री रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in या NTES मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन का समय और सीट की उपलब्धता जरूर जांच लें.

About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ेंFirst Published :

August 24, 2026, 10:31 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj