‘आप हाथ क्यों जोड़ रहे हो’, केबीसी में अमिताभ बच्चन के साथ हुआ कुछ ऐसा, कमेंट कर लोग पूछने लगे सवाल

Last Updated:August 26, 2026, 23:58 IST
अमिताभ बच्चन के क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 18वां सीजन का लेटेस्ट एपिसोड काफी चर्चा में है. लेटेस्ट एपिसोड में कुछ ऐसा देखने को मिला कि हर कोई अमिताभ से सवाल कर रहा है. दरअसल, महाराष्ट्र के वाशिम से पहुंचे विशाल प्रेमचंद राठौड़ के पिता ने शो के दौरान बेटे के लिए लोगों से हाथ जोड़कर माफी मांगी. खुद अमिताभ भी हाथ जोड़कर उनके लिए माफी मांगते दिखे. ऐसे में लोग अमिताभ से सवाल कर रहे हैं कि तुम क्यों हाथ जोड़ रहे हो.
ख़बरें फटाफट
वायरल वीडियो पर अमिताभ से सवाल पूछ रहे लोग
नई दिल्ली. अमिताभ बच्चन के क्वीज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ में विशाल प्रेमचंद राठौड़ हॉट सीच पर पहुंचे थे.शो में उनके साथ उनके पिता और उनकी बहन भी पहुंचे. वहां उन्होंने उनके परिवार की आर्थिक स्थिति और संघर्ष के बारे में बात की. विशाल के पिता ने बताया कि उनका बेटा दिहाड़ी मजदूरी करके परिवार की मदद करता है. ऐसे में उनके पिता ने लोगों से गुजारिश की है कि कोई उनके बेटे को नौकरी दे, ताकि उनका गुजर बसर हो सके.
शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें विशाल के पिता ने भावुक होकर कह रहे हैं कि अगर किसी के पास उनके बेटे के लिए नौकरी है तो उसे जरूर मौका दिया जाए. उन्होंने कहा कि इससे उनके परिवार का भविष्य सुधर सकता है. बेटे के भविष्य को लेकर पिता की यह चिंता देखकर शो का माहौल भी भावुक हो गया.
कंटेस्टेंट के पिता ने लोगों से की अपील
वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि उनके पिता की बात सुनकर अमिताभ बच्चन भी भावुक नजर आए. उन्होंने सिर्फ उनकी बात सुनकर सहानुभूति जताने के बजाय खुद भी लोगों से अपील की. अमिताभ बच्चन ने हाथ जोड़कर लोगों से कहा कि अगर किसी के पास विशाल के लिए नौकरी का मौका है तो उन्हें जरूर नौकरी दें. अमिताभ का इस तरह हाथ जोड़ना सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचने लगा.कई दर्शकों ने अमिताभ बच्चन की संवेदनशीलता की तारीफ की, तो कुछ लोग यह सवाल भी पूछते नजर आए कि आखिर अमिताभ बच्चन खुद हाथ क्यों जोड़ रहे हैं.
View this post on Instagram



