Cosmetic Surgery: ड्रीम मेकओवर बना मौत का कारण! फेस लिफ्ट के लिए करवाई 6 सर्जरी, अगले दिन गई जान

Last Updated:August 26, 2026, 09:36 IST
Face Lift Cosmetic Surgery: अच्छा दिखने के लिए लोग सिर्फ मंहगे प्रोडक्ट या ट्रीटमेंट ही नहीं बल्कि सर्जरी भी बिना सोचे समझे करवाने लगे हैं. लेकिन ये एक जानलेवा फैसला भी साबित हो सकता है. हाल ही में एक 51 साल की महिला की फेस लिफ्ट सर्जरी करवाने से मौत हो गयी.
ख़बरें फटाफट
आज के समय में सुंदर दिखने के लिए लोग सिर्फ पैसे ही नहीं खर्च कर रहे बल्कि अपने जान को भी खतरे में डालने से नहीं चूक रहे हैं. अच्छा दिखने के लिए लोग कॉस्मेटिक सर्जरी करवाने लगे हैं, लेकिन इस बात को गंभीरता से नहीं लेते कि एक गलत स्टेप और इससे उनकी जान को भी खतरा हो सकता है. हाल ही में ब्राजील की 51 साल की आंद्रेया विएरा गैस्पार की मौत एक साथ छह कॉस्मेटिक सर्जरी कराने के कुछ घंटों बाद हो गई. बताया जा रहा है कि उन्होंने चेहरे और गर्दन को जवा दिखाने के लिए लंबे समय से इस ऑपरेशन का सपना देखा था और इसके लिए कई वर्षों तक पैसे भी जमा किए थे.
डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, करीब 10 घंटे तक चली इस सर्जरी के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, लेकिन घर पहुंचने के कुछ ही समय बाद उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी. उनके चेहरे पर गंभीर सूजन आ गई, उन्हें असहनीय दर्द होने लगा और सांस लेने में भी परेशानी महसूस होने लगी. परिवार का कहना है कि रात भर उनकी हालत खराब होती रही. बाद में उन्होंने अपनी बहन को बताया कि उन्हें ऐसा लग रहा है जैसे वह मर रही हैं. इसके बाद परिवार ने तुरंत डॉक्टरों और मेडिकल टीम से मदद मांगी, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.
6 सर्जरी एक साथ रिपोर्ट के अनुसार, आंद्रेया ने एक साथ छह अलग-अलग कॉस्मेटिक प्रक्रियाएं करवाई थीं. इनमें डीप-प्लेन फेसलिफ्ट, फोरहेड लिफ्ट, बोनी जीनियोप्लास्टी, ब्लेफेरोप्लास्टी, गर्दन की लिपोसक्शन और नैनोफैट इंजेक्शन शामिल थे. इस पूरे ऑपरेशन पर लगभग 17 हजार पाउंड यानी लाखों रुपये खर्च हुए थे. परिवार के अनुसार, उन्होंने इस सर्जरी के लिए करीब दो साल तक बचत की थी और इसे अपना ड्रीम ऑपरेशन मानती थीं.
मौत का कारण मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, उनकी मौत का कारण तीव्र थ्रॉम्बोसिस और पल्मोनरी इंफार्क्शन बताया गया. इसका मतलब है कि शरीर में खून का थक्का बनने से फेफड़ों तक रक्त और ऑक्सीजन का प्रवाह रुक गया, जिससे फेफड़ों के ऊतकों को गंभीर नुकसान पहुंचा.
कॉस्मेटिक सर्जरी कब जानलेवा बनती है?हालांकि कॉस्मेटिक सर्जरी आमतौर पर सेफ मानी जाती है, लेकिन कुछ कंडीशन में यह जानलेवा भी बन सकती है. सर्जरी के दौरान या बाद में खून के थक्के, ब्लीडिंग, इंफेक्शन, एनेस्थीसिया की कॉमप्लिकेशन और फेफड़ों में ब्लड सर्कुलेशन रुकने जैसी समस्याएं गंभीर खतरा पैदा कर सकती हैं. एक साथ कई सर्जरी कराने से जोखिम और बढ़ जाता है, क्योंकि शरीर पर अधिक दबाव पड़ता है. यदि मरीज को पहले से दिल, फेफड़े या अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हों, तो खतरा और बढ़ जाता है.
About the Authorशारदा सिंहSenior Sub Editor
शारदा सिंह एक अनुभवी लाइफस्टाइल पत्रकार हैं, जिनके पास डिजिटल मीडिया और कंटेंट लेखन के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi
First Published :
August 26, 2026, 09:36 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



