Entertainment

पटौदी पैलेस में रक्षाबंधन का जश्न, भाई-बहनों का दिखा प्यार, सिंपल लुक में बेबो ने लूटी महफिल…फोटोज वायरल

Last Updated:August 29, 2026, 00:04 IST

सैफ अली खान और करीना कपूर ने करीबियों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया. सोहा-सबा के अलावा सारा अली खान, इब्राहिम, तैमूर और जेह भी जश्न में शामिल हुए. सोहा और सारा ने जश्न की मनमोहक तस्वीरें शेयर की हैं. करीना कपूर कैजुअल लुक में खूबसूरत लग रही हैं. वे अगली बार फिल्म ‘दायरा’ में नजर आएगी जो 18 सितंबर को रिलीज होगी.

ख़बरें फटाफट

पटौदी पैलेस में रक्षाबंधन का जश्न, भाई-बहनों का दिखा प्यार, सिंपल लुक में बेबोZoomकरीना की परिवार के साथ दिखी खास बॉन्डिंग. (फोटो साभार: Instagram@sakpataudi)

नई दिल्ली: एक्ट्रेस करीना कपूर खान इस साल पटौदी परिवार के राखी सेलिब्रेशन में शामिल हुईं. वे अपने पति सैफ अली खान, ननद सोहा-सबा और सैफ के बच्चों सारा अली खान और इब्राहिम के साथ शामिल हुईं. सोहा ने सोशल मीडिया पर रक्षाबंधन सेलिब्रेशन की कुछ झलकियां शेयर कीं. जहां पटौदी परिवार के सभी सदस्य त्योहार के माहौल के हिसाब से पारंपरिक कपड़ों में पोज देते दिखे, वहीं बेबो कैजुअल ब्लू टी-शर्ट और खुले बालों में एकदम रिलैक्स्ड लुक में नजर आईं.

एक बेहतरीन फैमिली फोटो में इब्राहिम, तैमूर और जेह अपनी राखियां दिखाते हुए नजर आए. इब्राहिम और तैमूर दोनों की कलाइयों पर एक जैसी फुटबॉल-थीम वाली राखियां बंधी थीं. तस्वीरों में सोहा अपने भाई सैफ के गाल पर प्यार से किस करती हुई भी दिखीं. सोहा की बेटी इनाया की भी तस्वीर सामने आई, जिसमें वह अपने कजिन इब्राहिम को राखी बांध रही थीं.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj