Rajasthan

पंजाब की कमान, राजस्थान में सियासी हलचल, सचिन पायलट को लेकर कांग्रेस ने क्यों लिया बड़ा फैसला?

Last Updated:September 06, 2026, 12:04 IST

Sachin Pilot New Responsibility: सचिन पायलट को पंजाब कांग्रेस का प्रभारी बनाए जाने के बाद राजस्थान से लेकर पंजाब तक सियासी हलचल बढ़ गई है. कांग्रेस नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिए पायलट को नई जिम्मेदारी की बधाई दी और उनके नेतृत्व को पार्टी के लिए अहम बताया. पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग ने उनकी ऊर्जा और सक्रियता की तारीफ की, जबकि रंधावा और चन्नी ने भी नियुक्ति का स्वागत किया. पायलट ने कहा कि पंजाब में आगामी चुनाव कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण अवसर हैं और सामूहिक प्रयास से पार्टी को मजबूत किया जाएगा. इधर राजस्थान में राजनीतिक चर्चाएं इस बात पर केंद्रित हैं कि राष्ट्रीय संगठन में पायलट की भूमिका लगातार बढ़ रही है. पंजाब का प्रभार मिलने को उनके राष्ट्रीय राजनीतिक कद के लिहाज से महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.पायलट को पंजाब की कमान, राजस्थान में हलचल, कांग्रेस के इस दांव के क्या मायने?Zoomसचिन पायलट को पंजाब कांग्रेस का प्रभारी बनाए जाने के बाद राजस्थान से लेकर पंजाब तक सियासी हलचल बढ़ी

जयपुर. कांग्रेस हाईकमान ने राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को पंजाब कांग्रेस का प्रभारी महासचिव नियुक्त कर बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है. पायलट को यह जिम्मेदारी ऐसे समय मिली है, जब पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां धीरे-धीरे तेज होने लगी हैं. नियुक्ति के बाद पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने सोशल मीडिया पर पायलट का खुलकर स्वागत किया. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने उनकी ऊर्जा और सक्रिय नेतृत्व को पार्टी के लिए अहम बताया.

पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, सांसद एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और प्रदेश कांग्रेस के वर्किंग प्रेसिडेंट डॉ. राजकुमार वेरका ने भी पायलट को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं. सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेताओं की इन प्रतिक्रियाओं के बीच राजस्थान के राजनीतिक हलकों में भी पायलट की नई भूमिका को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. राजनीतिक जानकार इसे पायलट के राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते कद और संगठन में उनकी स्वीकार्यता से जोड़कर देख रहे हैं. वहीं, यह सवाल भी उठ रहा है कि पंजाब की जिम्मेदारी मिलने के बाद राजस्थान की राजनीति में पायलट की सक्रियता और भूमिका किस तरह बदलती है.

सोशल मीडिया पर पायलट के लिए क्या बोले कांग्रेस नेता

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने सोशल मीडिया पर सचिन पायलट का स्वागत करते हुए कहा कि उनकी ऊर्जा और गतिशील नेतृत्व पार्टी को आगामी महत्वपूर्ण चुनाव से पहले नई ताकत देगा. उन्होंने निवर्तमान प्रभारी भूपेश बघेल के योगदान के लिए भी आभार जताया. पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पायलट के नेतृत्व, अनुभव और मजबूत जनसंपर्क को रेखांकित किया. उन्होंने उम्मीद जताई कि पायलट के अनुभव से पंजाब कांग्रेस संगठन को मजबूती और बेहतर दिशा मिलेगी. पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भी सोशल मीडिया पर पायलट का स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं. वहीं, डॉ. राजकुमार वेरका ने कहा कि पायलट पंजाब और यहां के नेताओं को समझते हैं. ऐसे में उनकी नियुक्ति 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए फायदेमंद हो सकती है.

पंजाब प्रभारी का दायित्व देने पर मैं कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय श्री @kharge जी, CPP चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी जी एवं लोकसभा नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi जी का आभार व्यक्त करता हूं।
आने वाले दिनों में प्रदेश में होने वाले चुनाव हमारे लिए एक महत्वपूर्ण अवसर हैं। हमारा… https://t.co/jKwmRhCTME

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj