‘सिर्फ औरत ही क्यों रखे?’, हिना खान ने बताया पहले करवा चौथ का सीक्रेट, खोला पति रॉकी का प्यार भरा राज

Last Updated:September 09, 2026, 23:44 IST
हिना खान ने ‘इंडियाज बेस्ट डांसर 5’ में रॉकी जायसवाल के साथ अपने पहले करवा चौथ को याद किया. एक्ट्रेस ने पति का प्यार भरा राज खोला और बताया कि उन्होंने भी उनके लिए व्रत रखा था.
ख़बरें फटाफट
हिना खान का पति पर खुलासा.
नई दिल्ली: टेलीविजन एक्ट्रेस हिना खान ने हाल में डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5’ में अपनी मौजूदगी के दौरान पति रॉकी जयसवाल के साथ अपने पहले करवा चौथ को याद किया. हिना खान ने रॉकी की इस मान्यता के बारे में बात की कि करवा चौथ का व्रत सिर्फ महिलाओं को ही नहीं रखना चाहिए. एक्ट्रेस के मुताबिक, पतियों को भी अपनी पत्नियों के लिए व्रत रखना चाहिए.
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैंने भी कुछ समय पहले अपने पति के साथ अपना पहला करवा चौथ मनाया था. मैंने वही सुंदरता आपकी परफॉर्मेंस में देखी. आप दोनों दो शरीर और एक आत्मा की तरह लग रहे थे. हिना खान ने बताया कि रॉकी ने भी उनकी सलामती के लिए उनके पहले करवा चौथ का व्रत रखा था. जब आपने जोड़ी बनाई एक-दूसरे के साथ, तो हमने बिल्कुल वैसा ही किया जैसा अपना पहला करवा चौथ मनाया. उन्होंने भी मेरी लंबी उम्र के लिए करवा चौथ रखा. हर गुरुवार मेरे लिए व्रत रखते हैं, तो उनके लिए करवा चौथ कोई बड़ी बात नहीं है. मतलब वो मानते हैं कि ये सिर्फ औरत नहीं, बल्कि मर्द को भी अपनी बीवी के लिए रखना चाहिए. यही बात उनकी पत्नी के लिए भी है.’ ‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5’ हर शनिवार और रविवार रात 8:00 बजे सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होता है.
रॉकी जायसवाल से 2025 में की शादीहिना खान ने 2014 में ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर रॉकी जायसवाल को डेट करना शुरू किया था. कपल ने जून 2025 में शादी कर ली. ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में हिना खान ने अक्षरा माहेश्वरी सिंघानिया का किरदार निभाया था. उनके अभिनय के लिए उन्हें ‘बेस्ट एक्ट्रेस – पॉपुलर’ कैटेगरी में दो आईटीए अवॉर्ड मिले. हिना खान रियलिटी शो ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी’ और ‘बिग बॉस’ के आठवें और ग्यारहवें सीजन में रनर-अप रहीं. इसके बाद, उन्होंने 2018 से 2019 तक रोमांटिक टीवी सीरीज ‘कसौटी जिंदगी की 2’ में एक नेगेटिव किरदार निभाया, जिसे काफी सराहा गया और इसके लिए उन्हें ‘बेस्ट एक्ट्रेस इन ए नेगेटिव रोल’ का गोल्ड अवॉर्ड मिला.
About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor
अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
September 09, 2026, 23:44 IST



