Pakistan PMO crops PM Modi SCO Photo। Shahabad Sharif Crop PM Modi SCO Photo। फ्रेम से पीएम मोदी गायब, लेकिन कद कैसे घटाओगे? SCO समिट में शहबाज की ओछी

Last Updated:September 01, 2026, 18:04 IST
Shahabad Sharif Crop PM Modi SCO Summit Photo: एससीओ समिट 2026 में पाकिस्तान के पीएमओ ने एक ओछी और बचकानी हरकत करते हुए आधिकारिक फैमिली फोटो से पीएम नरेंद्र मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान को फोटोशॉप (क्रॉप) करके हटा दिया. वहीं, पीएम मोदी ने पूरे SCO कुनबे की असली फोटो शेयर कर भारत का बड़प्पन और मजबूत कूटनीतिक कद दिखाया. पाकिस्तान का यह कदम उसकी गहरी इनसिक्योरिटी, डिप्लोमैटिक नासमझी और घबराहट को साफ बयां करता है.पीएम नरेंद्र मोदी ने बड़ा दिल दिखाया.
जरा सोचिए, आप किसी बड़ी पार्टी में जाते हैं, पूरे ग्रुप के साथ एक बढ़िया फोटो क्लिक करवाते हैं और फिर घर आकर सिर्फ इसलिए पूरी फोटो क्रॉप कर देते हैं ताकि आपका वह दोस्त फ्रेम में न दिखे जो आपसे हर मामले में 100 गुना आगे है. सुनने में यह किसी इनसिक्योर स्कूल किड की बचकानी हरकत लगती है ना? लेकिन यही कारनामा किया है पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने. किर्गिजस्तान के बिश्केक में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट 2026 से एक ऐसी हरकत सामने आई है, जिसने इंटरनेशनल कूटनीति के मंच पर पाकिस्तान की चीप मेंटालिटी और इनसिक्योरिटी का एकदम लाइव प्रदर्शन कर दिया है. मामले ने तूल पकड़ा तो बाद में शहबाज शरीफ के आधिकारिक हैंडल से समिट की पूरी तस्वीर शेयर की गई.
SCO समिट के दौरान सभी राष्ट्रध्यक्षों का एक पारंपरिक फैमिली फोटो सेशन हुआ. नियम और कूटनीतिक मर्यादा के मुताबिक, इस ग्रुप फोटो को बिना किसी हेरफेर के ऑफिशियल प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया जाना चाहिए था. पाकिस्तान ने फोटोशॉप उठाकर पूरी सच्चाई को ही क्रॉप कर डाला. पाकिस्तान पीएमओ (@PakPMO) ने अपने एक्स हैंडल पर जो फोटो पोस्ट की, उसमें से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाले पूरे हिस्से को ही काटकर अलग कर दिया गया. हद तो तब हो गई जब अपनी इस एडिटिंग स्किल के चक्कर में पाकिस्तान ने अपने कथित सबसे करीबी ऑल वेदर दोस्त यानी ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान को भी फ्रेम से बाहर का रास्ता दिखा दिया. मतलब भारत से चिढ़ ऐसी कि पाकिस्तान ने अपने दोस्तों का ही पत्ता साफ कर दिया.
Prime Minister Muhammad Shehbaz Sharif in a group photo with heads of States at the SCO Council of Heads of State Summit in Bishkek, Kyrgyzstan on 1 September 2026. pic.twitter.com/3lsruWHaYV



