Sports

नेट्स पर भुवी ने जीता कप्तान का भरोसा, लहराती गेंदों पर नजर रख रहा है मेजबान, क्या सीरीज जिता पाएगा स्विंग का सुल्तान

होमखेलक्रिकेट

नेट्स पर भुवी ने जीता कप्तान का भरोसा, लहराती गेंदों पर नजर रख रहा है मेजबान

Last Updated:October 21, 2026, 14:35 IST

shreyas betting on bhuvi: भारत के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने बुधवार को कहा कि पिछले कुछ समय से टीम की गेंदबाजी में अनुभव की कमी खल रही थी और अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की वापसी से इस कमी को दूर करने में मदद मिलेगी. 36 वर्षीय भुवनेश्वर न्यूजीलैंड के खिलाफ गुरुवार से यहां शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम में चुने जाने के बाद चार साल बाद भारतीय टी20 टीम में लौटे हैं.नेट्स पर भुवी ने जीता कप्तान का भरोसा, लहराती गेंदों पर नजर रख रहा है मेजबानZoomभारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने भुवनेश्वर कुमार पर जताया बड़ा भरोसा

नई दिल्ली. वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने जिस तरह का लाठीचार्ज भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ किया और लगभग हर मैच में जमकर पिटाई की उसको देखते हुए न्यूजीलैंड के छोट मैदानों पर क्या होने वाला है इसका अंदाजा लगाया जा सकता है. इसीलिए भारतीय कप्तान अपना भरोसा एक ऐसे गेंदबाज पर जता रहे है जो चार साल बाद नीली जर्सी पहनेगा और बॉलिंग की बागडोर संभालेगा. न्यूजीलैंड के खेमें में भी भुवी की वापसी चर्चा में है.

क्रास्टचर्चा में पहले नेट सेशन में प्रभावशाली गेंदबाजी करने वाले भुवी के बारें में  भारत के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने बुधवार को कहा कि पिछले कुछ समय से टीम की गेंदबाजी में अनुभव की कमी खल रही थी और अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की वापसी से इस कमी को दूर करने में मदद मिलेगी. 36 वर्षीय भुवनेश्वर न्यूजीलैंड के खिलाफ गुरुवार से यहां शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम में चुने जाने के बाद चार साल बाद भारतीय टी20 टीम में लौटे हैं.

कप्तान को भुवी पर भरोसा है

मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में अय्यर ने कहा कि भुवी टीम में ढेरों अनुभव लेकर आते हैं और आईपीएल के बाद से हमारे पास इसकी कमी थी क्योंकि हमारे पास कई नए गेंदबाज थे. लेकिन टी20 में अगर आप उनके करियर का ग्राफ देखें, तो उन्होंने पिछले दो, तीन सालों में काफी शानदार प्रदर्शन किया है और उन्हें इस फॉर्मेट में दबदबा बनाने का बहुत अच्छा आइडिया है. तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में, मयंक यादव, प्रिंस यादव और गुरनूर ब्रार जैसे तेज गेंदबाजों से सजी भारत की टी20 गेंदबाजी को सपाट पिचों पर लगातार बड़े स्कोर खाने के बाद आलोचना का सामना करना पड़ा है. स्विंग और सीम मूवमेंट कराने के लिए मशहूर भुवनेश्वर ने 88 टी20 मैचों में 90 विकेट लिए हैं.

वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई जमकर पिटाई

हाल में कैरेबियाई टीम के खिलाफ भारत की बॉलिंग डिपार्टमेंट पूरी तरह से फेल रहा. सीम और स्विंग दोनों विधाओं के गेंदबाज रनों के बहाव को रोकने में नाकामयाब रहे. सिर्फ प्रिंस यादव का इकॉनमी 9.12 का रहा बाकी गेंदबाज अर्शदीप सिंह 10.94, मयंक यादव 10.80, कुलदीप यादव 10.75 , नमन धीर 11.40 और अक्षर पटेल 12.22 की इकॉनमी से रन लुटाते नजर आए. इसीलिए कप्तान अब टकटकी लगाए भुवी की तरफ देख रहे है.

About the AuthorRajeev MishraAssociate editor

राजीव मिश्रा, खेल पत्रकारिता में एक जाना पहचाना चेहरा है जो अपनी बेबाक विशलेषण के लिए जाने जाते है. वर्तमान में नेटवर्क 18 में एसोसिएट स्पोर्ट्स एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ. इस भूमिका में मैं डिजिटल स्पोर्ट्स …

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

October 21, 2026, 14:35 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj