‘धुरंधर’ फेम सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने की सगाई, कॉन्सर्ट में फ्लॉन्ट की इंगेजमेंट रिंग, फैंस को मंगेतर से मिलवाया

Last Updated:July 12, 2026, 06:21 IST
‘धुरंधर’ फेम पंजाबी सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने नई दिल्ली में अपने ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर’ के दौरान अपने मंगेतर शेखर चौधरी से सगाई की घोषणा की. उन्होंने कॉन्सर्ट के मंच पर अपनी सगाई की अंगूठी भी फ्लॉन्ट की और अपने मंगेतर को भी फैंस से मिलवाया. इस दौरान के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. जैस्मिन सैंडलस को सगाई के लिए फैंस और करीबी लोगों से बधाइयां मिलनी शुरू हो गई है.
ख़बरें फटाफट
जैस्मिन सैंडलस ने दिल्ली कॉन्सर्ट में अपनी सगाई का किया ऐलान.
नई दिल्ली. अपनी खनकती और दमदार आवाज से लाखों दिलों पर राज करने वाली मशहूर पंजाबी सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने अपने फैंस को एक बहुत बड़ा और खूबसूरत सरप्राइज दिया है. नई दिल्ली में आयोजित अपने ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर’ के दौरान जैस्मिन ने मंच से अपनी सगाई का ऐलान कर दिया है, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर उनके फैंस और संगीत जगत से जुड़े लोग उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं.
दिल्ली में हुए इस कॉन्सर्ट में जैस्मिन हमेशा की तरह अपने पूरे स्वैग और एनर्जी के साथ परफॉर्म कर रही थीं. पूरा ऑडिटोरियम उनके गानों पर झूम रहा था. इसी दौरान उन्होंने अचानक माइक संभाला और अपनी जिंदगी के इस नए सफर के बारे में फैंस को बताया. उन्होंने मंच से बेहद खुशी के साथ बताया कि उन्होंने सगाई कर ली है.
View this post on Instagram



