Food: मानसून में माउंट आबू घूमने आ रहे हैं? इन फेमस स्ट्रीट फूड का जरूर लें स्वाद, हर बाइट में मिलेगा देसी जायका

होमफोटोलाइफ़फूड
मानसून में माउंट आबू घूमने आ रहे हैं? इन फेमस स्ट्रीट फूड का जरूर लें स्वाद
Last Updated:July 07, 2026, 07:03 IST
Mount Abu Famous Street Food: राजस्थान का हिल स्टेशन माउंट आबू की पहचान सिर्फ प्राकृतिक खूबसूरती से नहीं, बल्कि यहां के स्वादिष्ट लोकल स्ट्रीट फूड से भी है. मानसून में सबसे ज्यादा राजस्थान में माउंट आबू में पर्यटक घूमने आते हैं. इसमें राजस्थान के अलावा गुजरात, महाराष्ट्र और देश पर से पर्यटक आते हैं. पर्यटकों को यहां के स्ट्रीट फूड भी काफी लुभाता है. आज हम आपको मानसून सीजन में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले स्ट्रीट फूड के बारे में बताने जा रहे हैं, जो स्वाद में बेहतरीन हाेने के साथ-साथ जेब पर भी ज्यादा असर नहीं पड़ने देगा.
किसी भी शहर की पहचान उसके खान-पान और स्ट्रीट फूड से होती है. मानसून में सबसे ज्यादा राजस्थान में माउंट आबू में पर्यटक घूमने आते हैं. इसमें राजस्थान के अलावा गुजरात, महाराष्ट्र और देश पर से पर्यटक यहां के स्ट्रीट फूड कभी स्वाद लेने पहुंचते हैं. आज हम आपको मानसून सीजन में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले स्ट्रीट फूड के बारे में बताने जा रहे हैं. माउंट आबू और आबूरोड रेलवे स्टेशन के पास सबसे फेमस स्ट्रीट फूड मिलते हैं. रेलवे स्टेशन के पास ही मुख्य बाजार में नारायण नाश्ता सेंटर यहां के फेमस कढ़ी पकोड़ा नाश्ता के लिए पहचाना जाता है. इसमें बेशन और पालक के पकोड़ों के साथ बेसन वाली कढ़ी के साथ खाया जाता हैं. इसका क्रिस्पी टेस्ट टूरिस्ट को काफी पसंद आता है.
माउंट आबू के नक्की लेक और गुरुशिखर मार्ग पर मानसून में सबसे ज्यादा मुंबई में फेमस वडापाव का ही एक नया रूप ग्रिल वड़ा पाव काफी पसंद किया जाता है. इसका टेस्ट सामान्य वड़ापाव से थोड़ा ज्यादा क्रिस्पी होता है. माउंट आबू में ग्रिल वड़ा पाव के लिया जाय भवानी वड़ापाव समेत कई नाश्ते की दुकानें फेमस है. यहां आने वाले पर्यटक इस खास बड़ा पाव का स्वाद जरूर चखते हैं. यहां कम रेट में लोगों को टेस्टी नाश्ता खाने को मिल जाता है.
राजस्थानी दाल बाटी और चूरमा स्ट्रीट फूड नहीं होकर प्रदेश की एक सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली डिश है. अगर माउंट आबू में आप राजस्थानी ऑथेंटिक डाल बाटी चूरमा का स्वाद लेना चाहते है, तो इसके लिए यहां जोधपुर भोजनालय की दाल बाटी काफी फेमस है. जहां बारिश के सीजन में इस डिश की डिमांड काफी बढ़ जाती है. जोधपुर भोजनालय में राजस्थान की इस पारंपरिक डिश को खाने के लिए रोजाना लोगों की भीड़ जुटती है.
Add as Preferred Source on Google
माउंट आबू की फेमस मिठाई और स्ट्रीट फूड में यहां की लच्छेदार रबड़ी का नाम सबसे पहले आता है. रबड़ी के लिए आबूरोड रेलवे स्टेशन के पास दयाल रबड़ी, सांवल रबड़ी के अलावा माउंट आबू में पंडित जी की रबड़ी की दुकानें काफी फेमस हैं. यहां आप ऑथेंटिक आबू की रबड़ी का स्वाद ले सकते हैं. पंडित जी की रबड़ी अपनी स्वाद के लिए अलग पहचान रखता है. यही वजह है कि यहां रबड़ी की सेल जबरदस्त है.
माउंट आबू की पहचान सिर्फ प्राकृतिक खूबसूरती से नहीं, बल्कि यहां के स्वादिष्ट लोकल स्ट्रीट फूड से भी है. पर्यटन नगरी होने के कारण यहां खान-पान में नई-नई वैरायटी हमेशा आकर्षण का केंद्र रहती है. हालांकि, आधुनिक स्वाद के साथ स्थानीय व्यंजनों का पारंपरिक और ऑथेंटिक स्वाद भी पूरी तरह बरकरार रखा जाता है. यही वजह है कि यहां आने वाले पर्यटक स्थानीय स्ट्रीट फूड का स्वाद चखे बिना अपनी यात्रा अधूरी मानते हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



