Rajasthan

Rajasthani Chandloi Sabzi Recipe | Chandloi Vegetable Benefits | Healthy Rajasthani Food | Desert Vegetable Recipe | Chandloi Ki Sabzi | Rajasthani Cuisine Special

Last Updated:January 09, 2026, 13:24 IST

Rajasthani Chandloi Sabzi Recipe: राजस्थानी खानपान में चंदलोई की सब्जी का विशेष स्थान है. यह पारंपरिक डेजर्ट सब्जी स्वाद के साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है. चंदलोई में फाइबर और पोषक तत्व भरपूर होते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाते हैं. आसान विधि और कम मसालों में बनने वाली यह सब्जी गर्मियों में खास तौर पर पसंद की जाती है. पारंपरिक तरीके से बनी चंदलोई सब्जी राजस्थानी भोजन का असली स्वाद प्रस्तुत करती है.रेसिपी स्पेशल

Resipi Special: चंदलोई की सब्जी एक राजस्थानी पारंपरिक व्यंजन है. ग्रामीण क्षेत्रों के हर घर में ये बनाई जाती है. इसकी सब्जी बेहद लाजवाब और टेस्टी होती है. स्थानीय भाषा में चंदलोई को चौलाई भी कहते हैं. यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद मानी जाती है. लाल और हरे पत्तेदार इस सब्जी को विटामिन्स और मिनरल्स का खजाना कहा जाता है. गेहूं की रोटी में इस सब्जी में को खाने से इसका स्वाद दोगुना हो जाता है. आज की रेसिपी स्पेशल इस खबर में हम आपको चंदलोई की सब्जी बनाने की खास राजस्थानी रेसिपी के बारे में बताने वाले है.

रेसिपी स्पेशल

सामग्री: गृहणी सुमित्रा मौर्य ने बताया कि चंदलोई की सब्जी बनाने के लिए चंदलोई पाव भर, सरसों का तेल दो चम्मच, जीरा, हींग, हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर व नमक स्वादानुसार, हरा धनिया व हरी मिर्च की आवश्यकता होती है. इसे बनाना बहुत आसान है. यह कुछ मिनटों में ही बन कर तैयार हो जाती है. खास बात ये है कि इस सभी को सुबह और रात दिनों समय खाया जा सकता है.

रेसिपी स्पेशल

गृहणी सुमित्रा मौर्य ने बताया कि चंदलोई की सब्जी को बनाने के लिए सबसे पहले इसे अच्छी तरह से धो ले, इसके बाद इसके पत्तों को पतले टुकड़ों में काट ले. फिर इसकी पकाने की प्रक्रिया की शुरुआत होती है, इसमें एक कड़ाही में तेल गरम करे. जिसमें जीरा और हींग डालकर सुगंधित तड़का तैयार करे. इसके बाद हरी मिर्च डालकर हल्का भुने और फिर हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर तथा लाल मिर्च पाउडर जैसे मुख्य मसालों को इसमें डाले.

Add as Preferred Source on Google

रेसिपी स्पेशल

इसके बाद तैयार मसाले के इस आधार में कटी हुई चंदलोई को डालकर नमक मिलाए. इसके बाद ढक्कन लगाकर धीमी आंच पर सब्ज़ी को नरम होने तक पकाए. जब सब्ज़ी पूरी तरह से पक जाए, तो उसमें खटास के लिए अमचूर पाउडर डालकर मिलाया जा सकता है. इसके बाद ताज़े कटे हरे धनिये पत्तों इसमें डाल दे. फिर इसे कुछ देर के लिए छोड़ दे. इस तरह से राजस्थानी पारंपरिक चंदलोई की सब्जी बनकर तैयार हो जाती है.

रेसिपी स्पेशल

खाने के फायदे: आयुर्वेदिक डॉक्टर नरेंद्र कुमार ने बताया कि चंदलोई पौष्टिक पत्तेदार सब्जी है जो स्वास्थ्य के लिए कई प्रकार से लाभदायक है. इस सब्जी में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो खून की कमी (एनीमिया) दूर करने में मदद करती है. इसके अलावा इसमें मौजूद कैल्शियम और विटामिन K हड्डियों को मजबूत बनाता है. चौलाई में प्रोटीन की मात्रा भी अधिक होती है, जो मांसपेशियों के विकास के लिए फायदेमंद है.

रेसिपी स्पेशल

इसके अलावा, यह फाइबर से भरपूर होती है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखती है और कब्ज की समस्या से राहत दिलाती है. डॉक्टर ने बताया कि चौलाई की सब्जी खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है. ऐसे में यह सब्जी केवल स्वाद के लिए ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है. खासतौर पर यह सब्जी बच्चों और बुजुर्गों के लिए बहुत फायदेमंद होती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

January 09, 2026, 13:24 IST

homelifestyle

कम मसाले, ज़बरदस्त स्वाद!जानें कैसे बनती है राजस्थानी पारंपरिक चंदलोई की सब्जी

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj