Rajasthan
जोधपुर में छाया मिट्टी के वॉटर कैंपर का जादू, फ्रिज से ज्यादा मिल रही तवज्जो, जानें क्यों बढ़ रही है इनकी डिमांड – हिंदी

जोधपुर में फ्रिज पर भारी पड़ रहे मिट्टी के रंग-बिरंगे कैंपर, घरों में बढ़ी मांग
Jodhpur Clay Water Camper Video: जोधपुर में इन दिनों मिट्टी से बने आधुनिक और रंग-बिरंगे कैंपरों का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है. प्रधानमंत्री के स्वदेशी अभियान से प्रेरित होकर लोग फ्रिज के बजाय मिट्टी के बर्तनों की ओर लौट रहे हैं, क्योंकि ये न केवल सेहत के लिए फायदेमंद हैं बल्कि घर की सुंदरता में भी चार चाँद लगाते हैं. स्थानीय कुम्हार समाज अब ग्राहकों की मांग के अनुसार इन कैंपरों को विभिन्न साइज और आकर्षक डिजाइनों में कस्टमाइज कर रहा है, जिससे पारंपरिक कला को नया जीवन और कारीगरों को बेहतर रोजगार मिल रहा है.




