Man Eats Salad During Shhotout: डिनर पार्टी में चली गोली, मजे से बैठा सलाद खाता रहा शख्स हिला तक नहीं बोला नीचे बैठता तो कपड़े खराब हो जाते

Last Updated:April 28, 2026, 11:51 IST
Man Eats Salad During Shooting: अमेरिकी राष्ट्रपति की डिनर पार्टी में जब गोलियों की आवाज सुनाई दी, तो कैबिनेट मिनिस्टर्स से लेकर हर कोई घबरा गया. हड़बड़ाहट में वहां से निकलने का रास्ता सभी ढूंढ रहे थे, लेकिन एक शख्स तब भी बैठा सुकून से सलाद खा रहा था, अब वो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो चुका है. 
डिनर के दौरान गोलीबारी हुई तो हिला तक नहीं शख्स.
Trump Dinner Viral Video: जब किसी की जान पर पड़ी हो, तो क्या वो सिर्फ इसलिए छिपेगा नहीं कि उसके कपड़े न गंदे हो जाएं? सुनने में ये अजीब सी बात है लेकिन अमेरिका में ऐसा ही देखने को मिला. डोनाल्ड ट्रंप ने जब पत्रकारों को वॉशिंगटन हिल्टन होटल में डिनर दिया था, तो यहां गोलीबारी की घटना सामने आई. इसकी वजह से यहां अफरा-तफरी मच गई. अमेरिकी राष्ट्रपति से लेकर पत्रकार तक मेजों के नीचे छिपने लगे लेकिन इस बीच एक शख्स था, जो आराम से बैठा सलाद खा रहा था, मानो यहां कोई शो चल रहा हो.
सोशल मीडिया पर लोगों ने इन्हें मिस्टर कूल का खिताब दे दिया क्योंकि उन्होंने बेहद तनावपूर्ण हालात में भी असाधारण शांति दिखाई. कार्यक्रम में अचानक गोली चलने की खबर फैलते ही वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आईं और मेहमानों को सुरक्षित जगहों पर ले जाने की कोशिश की गई. लोग अपनी जान बचाने के लिए यहां-वहां छिप रहे थे लेकिन इस शख्स को देखकर लगा ही नहीं कि यहां कोई खतरा भी है. आप खुद ही उन्हें वीडियो में देखिए –



