पाली में आवारा सांड का तांडव! मंदिर जा रही 65 साल की महिला को 4 फीट हवा में उछाला, टूटीं पसलियां, ICU में भर्ती

Last Updated:July 08, 2026, 12:16 IST
Bangad Hospital Pali: पाली शहर में आवारा पशुओं और कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. पिछले एक सप्ताह में करीब 40 डॉग बाइट के मामले सामने आए हैं, वहीं अब सुभाष नगर में मंदिर दर्शन के लिए जा रही 65 वर्षीय शांति देवी पर एक आवारा सांड ने जानलेवा हमला कर दिया. सांड ने महिला को सींगों से करीब चार फीट हवा में उछालकर जमीन पर पटक दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और 9 पसलियां टूट गईं. प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जोधपुर के निजी अस्पताल के ICU में रेफर किया गया. इस घटना ने शहर में आवारा पशुओं की बढ़ती समस्या और नगर प्रशासन की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों ने आवारा पशुओं और कुत्तों को पकड़ने के लिए तत्काल प्रभावी अभियान चलाने तथा शहरवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है.
ख़बरें फटाफट
पाली शहर में आवारा पशुओं और कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा
पाली: पाली शहर मे इन दिनों आवारा पशुओ व कुतों के आतंक से शहरवासी परेशान है जहां शहर मे पिछले एक सप्ताह मे 40 से करीब डॉग बाईट के केस सामने आये तो वंही आवारा पशुओ के हमले व सड़क पर जाम के चलते कई लोग अस्पताल पहुंचे है. ताज़ा मामला सामने आया शहर के सुभाष नगर में मंदिर दर्शन के लिए जा रही 65 वर्षीय शांति देवी पर एक सांड ने अचानक जानलेवा हमला कर दिया. सुभाष नगर-ए निवासी ओमप्रकाश की पत्नी शांति देवी सुबह करीब 9:15 बजे घर से पास ही स्थित शिव मंदिर जाने के लिए निकली थीं, तभी रास्ते में एक सांड ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. सांड ने महिला को सींगों से हवा में चार फीट ऊपर उछालकर जमीन पर पटक दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं.
इस घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें संभाला और पहले पाली के बांगड़ अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उपचार में हो रही देरी को देखते हुए उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जोधपुर के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में रेफर कर दिया गया. चिकित्सकों के अनुसार, महिला के सिर में गहरी चोट आई है, जिस पर 8 से 9 टांके लगाए गए हैं, साथ ही उनकी 9 पसलियां भी बुरी तरह क्रैक हो गई हैं.
सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद इलाके में दहशतइस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद इलाके में दहशत और रोष का माहौल है. घायल महिला के बेटे हरीश प्रजापत ने शहर में आवारा मवेशियों के बढ़ते आतंक पर नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने बताया कि शहर की सड़कों पर मवेशियों का जमावड़ा सालों से एक बड़ी समस्या बना हुआ है और पूर्व में भी इस तरह के हमलों में कई लोगों की जान जा चुकी है. परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि सड़कों पर घूम रहे आवारा मवेशियों को अविलंब हटाया जाए ताकि भविष्य में किसी अन्य नागरिक को इस तरह के जानलेवा हादसों का शिकार न होना पड़े.
About the AuthorJagriti Dubey
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें



