काशी के गुलाबी मीनाकारी को मिलेगा नया आयाम, ज्वेलरी डिजाइन के स्टूडेंट्स रिसर्च कर नए डिजाइन करेंगे तैयार

Last Updated:April 29, 2026, 09:21 IST
Varanasi Gulabi Meenakari: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी के ज्वेलरी डिजाइन के स्टूडेंट्स अब गुलाबी मीनाकारी पर रिसर्च कर इसके नए नए डिजाइन को तैयार करेंगे. इसके लिए एक टीम ने काशी के गायघाट स्थित गुलाबी मीनाकारी के नेशनल अवार्डी रमेश विश्वकर्मा के घर पहुंच इसके मैन्युफैक्चरिंग के पूरे प्रोसेस को करीब से देखा है.अलग अलग स्टेप्स पर कैसे इसे तैयार किया जाता है स्टूडेंट्स ने उसकी बारीकी भी समझी है.
वाराणसी: काशी घाट, मंदिर और गलियों के साथ अपने हैंडीक्राफ्ट के लिए भी जाना जाता है. यहां की बनारसी साड़ी के साथ गुलाबी मीनाकारी भी अब काशी के गलियों से निकलकर अपनी ग्लोबल पहचान बनाई है. यही गुलाबी मीनाकारी जल्द ही नए क्लेवर में दिखेगा. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) के स्टूडेंट्स इसकी नई डिजाइन तैयार करेंगे. इन नए डिजाइन में कारीगर अपने खूबसूरत कारीगरी के रंग भरेंगे.
दरसअल, 400 साल पुराने इस खूबसूरत कलाकारी से आर्टिजन अब ज्वेलरी भी तैयार कर रहे है. इन ज्वेलरी की देशभर में खासी डिमांड है. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी के ज्वेलरी डिजाइन के स्टूडेंट्स अब गुलाबी मीनाकारी पर रिसर्च कर इसके नए नए डिजाइन को तैयार करेंगे. इसके लिए एक टीम ने काशी के गायघाट स्थित गुलाबी मीनाकारी के नेशनल अवार्डी रमेश विश्वकर्मा के घर पहुंच इसके मैन्युफैक्चरिंग के पूरे प्रोसेस को करीब से देखा है.अलग अलग स्टेप्स पर कैसे इसे तैयार किया जाता है स्टूडेंट्स ने उसकी बारीकी भी समझी है.
देंगे नए डिजाइन
NIFT दिल्ली के कैम्पस एकेडमिक कोडिनेटर प्रवीन श्रीवास्तव ने बताया कि हमारे संस्थान ने हैंडीक्राफ्ट स्टडीज को अपने स्लेबर्स में शामिल किया है.छठे और सातवें सेमेस्टर में स्टूडेंट्स इसकी बारीकी को सीखते हैं. इसी दौरान वो इसके नए नए डिजाइन बनाते है.बाद में कारीगर इन डिजाइन को तैयार कर मार्केट में उतारते हैं. पिछले साल भी स्टूडेंट्स ने कई डिजाइन को बनाया था.
तैयार होती है ये ज्वेलरी
बताते चलें कि फिलहाल कारीगर अपने इस कलाकारी से बैंगल,ईयररिंग,फिंगर रिंग,नेकलेस सहित कई अन्य चींजे तैयार कर रहें हैं. गुलाबी मीनाकारी से बने ये ज्वेलरी कई नामचीन ब्रांड के ज्वेलरी शो रूम में भी बेंचे जा रहें हैं. इन ज्वेलरी की फिलहाल कारीगरों के पास खासी डिमांड है.आर्टिजन रोहन विश्वकर्मा ने बताया कि एक वक्त था जब इससे जुड़े कारीगर काम को छोड़ रहें थे,लेकिन अब जब पीएम मोदी इसकी ब्रांडिंग कर रहें हैं तो पूरे दुनिया में गुलाबी मीनाकारी अपनी चमक बिखेर रहा है.
पीएम मोदी ने कमला हैरिस को भेंट किया था तोहफा
साल 2021 में पीएम नरेंद्र मोदी ने अमेरिका की तत्कालीन उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को गुलाबी मीनाकारी का शतरंज सेट भेंट किया था. इसके अलावा वो ऑस्ट्रेलिया के तत्कालीन पीएम स्कॉट मॉरिसन को गुलाबी मीनाकारी से बने खूबसूरत जहाज तोहफे के तौर पर दिया था.इसके साथ भी कई राष्ट्राध्यक्ष को वो अलग अलग चींजे भेंट कर चुकें है.
About the AuthorRajneesh Kumar Yadav
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Varanasi Cantonment,Varanasi,Uttar Pradesh
First Published :
April 29, 2026, 09:21 IST



