Tech

Pixel 11 में बड़ा ट्विस्ट: कैमरा तो होगा और भी पावरफुल पर RAM में हो गया बड़ा ‘खेला’

Powered by :

Last Updated:May 06, 2026, 08:40 IST

Google Pixel 11 : गूगल पिक्‍सल 11 सीरीज जहां बेहतर कैमरा और पिक्‍सल ग्‍लो जैसे फीचर्स होंगे, वहीं बेस मॉडल में कम RAM बन सकती है. यह स्‍मार्टफोन अगस्त में लॉन्‍च हो सकता है. हालांकि, अभी गूगल ने इस फोन के बारे में आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी है.

ख़बरें फटाफट

Pixel 11 में बड़ा ट्विस्ट: कैमरा तो होगा और भी पावरफुल पर RAM में हो गया खेला Zoomगूगल पिक्‍सल 11 अगस्‍त, 2026 में लॉन्‍च हो सकता है.

नई दिल्‍ली. टेक दिग्गज गूगल अपनी अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज Google Pixel 11 को लेकर चर्चाओं में है. लीक्स में जो जानकारी सामने आ रही है, वह पिक्सेल फैंस के लिए ‘खट्टा-मीठा’ अनुभव लेकर आई है. एक तरफ जहां गूगल अपने बेस मॉडल के कैमरे को ‘प्रो’ लेवल पर ले जाने की तैयारी कर रहा है, वहीं दूसरी ओर फोन की मेमोरी यानी RAM को में कटौती कर सकती है. टेलीग्राम पर Mystic Leaks द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, पिक्सेल 11 सीरीज में तकनीकी अपग्रेड्स के साथ-साथ कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

पिक्सेल सीरीज हमेशा से अपने कैमरे को लेकर चर्चाओं में रही है. लीक्‍स के अनुसार, आगामी Google Pixel 11 के बेस मॉडल में बड़ा कैमरा अपग्रेड मिलने वाला है. गूगल अब 48 मेगापिक्सल के पुराने सेंसर को अलविदा कहकर इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दे सकता है. इसके बाद पिक्सेल 11 का बेस मॉडल कैमरा क्वालिटी के मामले में पिछले साल के ‘प्रो’ मॉडल्स (Pixel 10 Pro और Pro XL) के बराबर खड़ा हो जाएगा. 50MP का यह सेंसर न केवल बेहतर रेजोल्यूशन देगा, बल्कि लो-लाइट फोटोग्राफी और डिजिटल ज़ूम की क्षमता को भी नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा.

RAM हो सकती है डाउनग्रेड

गूगल पिक्‍सल 11 में RAM को लेकर जो खबर आई है, वह इस फोन के दीवानों को निराश कर सकती है. Pixel 11 के बेस मॉडल में केवल 8GB RAM दी जा सकती है. गौरतलब है कि पिछले साल के Pixel 10 में 12GB RAM दी गई थी. ऐसे में RAM का कम होना एक बड़ा डाउनग्रेड माना जा रहा है. एआई फीचर्स के बढ़ने से सेमीकंडक्टर और RAM कंपोनेंट्स की मांग आसमान छू रही है, जिससे इनकी कीमतों में भारी उछाल आया है. फोन की शुरुआती कीमत को कम रखने के लिए गूगल रैम को डाउनग्रेड कर सकती है. जो यूजर्स मल्टीटास्किंग और हैवी गेमिंग के शौकीन हैं, उनके लिए 8GB RAM का विकल्प थोड़ा कम लग सकता है. हालांकि, कंपनी 12GB वाला एक महंगा वेरिएंट भी बाजार में उतार सकती है.

नथिंग फोन जैसा जादुई लाइटिंग फीचर भी होगा

इस बार गूगल केवल सॉफ्टवेयर ही नहीं, बल्कि हार्डवेयर डिजाइन में भी कुछ नया करने जा रहा है. लीक के अनुसार, Pixel 11 Pro, Pro XL और Pro Fold मॉडल्स में “पिक्‍सल ग्‍लो” नाम का एक अनोखा फीचर मिल सकता है. यह फीचर फोन के पिछले हिस्से पर एक लाइट-अप नोटिफिकेशन सिस्टम होगा. कॉल या मैसेज आने पर फोन के पीछे की लाइट्स जल उठेंगी, जो काफी हद तक ‘Nothing’ फोन के ग्लिफ (Glyph) इंटरफेस जैसा होगा.

Google Pixel 11 डिस्प्ले, प्रोसेसर और बैटरी

लीक के अनुसार, Google Pixel 11 में ये स्पेसिफिकेशन्स देखने को मिल सकते हैं-

डिस्प्ले: 6.3 इंच का OLED पैनल (1080×2424 पिक्सल रेजोल्यूशन).प्रोसेसर: गूगल का अपना अगला इन-हाउस चिपसेट Tensor G6, जो एआई टास्क को और तेजी से प्रोसेस करेगा.
बैटरी: इसमें 4,840mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है. हालांकि यह पिछले बेस मॉडल से थोड़ी कम है, लेकिन नए प्रोसेसर की दक्षता इसे बेहतर बैकअप दे सकती है.
कलर: ब्लैक, ग्रीन, पिंक और पर्पल जैसे चार आकर्षक रंगों के विकल्प.
न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj