रील्स और लाइक्स बिगाड़ रही युवाओं की मेंटल हेल्थ, डॉक्टर ने बताए चौंकाने वाले खतरे

X

रील्स और लाइक्स बिगाड़ रही युवाओं की मेंटल हेल्थ, डॉक्टर ने बताए बड़े खतरे
भारत में युवाओं के बीच डिप्रेशन, एंग्जायटी और तनाव जैसी मानसिक समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि इसके पीछे सोशल मीडिया का बढ़ता इस्तेमाल भी एक बड़ी वजह है. डॉक्टर के अनुसार, किशोर और युवा जरूरत से ज्यादा समय सोशल मीडिया पर बिता रहे हैं, जिससे उनके मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ रहा है. लगातार सोशल मीडिया इस्तेमाल करने से दिमाग में डोपामाइन का स्तर बढ़ता है. इससे बार-बार मोबाइल देखने और रील्स देखने की आदत लग जाती है. इसका असर याददाश्त, पढ़ाई, ध्यान लगाने की क्षमता और नींद पर पड़ सकता है. साथ ही एंग्जायटी, पैनिक अटैक और तनाव का खतरा भी बढ़ जाता है. बताया कि कम उम्र के बच्चे लाइक्स, फॉलोअर्स और वायरल होने की दौड़ में वास्तविक जीवन से दूर होते जा रहे हैं.डॉक्टर का मानना है कि भारत में 15-16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को लेकर सख्त नियम बनाए जाने चाहिए.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


