धर्मेंद्र 3D Statue Tribute | Jaipur Artist Pankaj Bhargav Relief Artwork

Last Updated:November 27, 2025, 13:44 IST
Jaipur: जयपुर के आर्टिस्ट पंकज भार्गव ने बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र की याद में 5.6×4 फीट का 8 इंच उभारता थ्रीडी-डायमेंशनल स्टेच्यू तैयार किया है. यह रिलीफ आर्ट तकनीक से बनाया गया स्टेच्यू धर्मेंद्र की अमर छवि को दर्शाता है और उनके प्रति एक व्यक्तिगत श्रद्धांजलि है, जिसे वे धर्मेंद्र के परिवार को सौंपना चाहते हैं.
ख़बरें फटाफट
जयपुर. बॉलीवुड के ही-मैन के नाम से मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद देशभर में उनके फैंस अपनी-अपनी कला से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. इसी कड़ी में जयपुर के युवा और प्रतिभाशाली आर्टिस्ट पंकज भार्गव ने धर्मेंद्र की याद में एक बेहद खूबसूरत और अनोखा थ्रीडी-डायमेंशनल रिलीफ स्टेच्यू बनाकर सभी का दिल जीत लिया. पंकज बताते हैं कि उन्होंने धर्मेंद्र को कभी सामने से नहीं देखा, लेकिन उनके अभिनय, व्यक्तित्व और उनके सदाबहार आकर्षण से हमेशा प्रेरित रहे हैं. यही कारण है कि यह आर्टवर्क उनके लिए एक व्यक्तिगत श्रद्धांजलि है जिसे वह धर्मेंद्र के परिवार को सौंपना चाहते हैं.
8 इंच उभारता थ्रीडी-डायमेंशनल रिलीफ स्टेच्यू
पंकज भार्गव द्वारा तैयार किया गया यह स्टेच्यू 5.6 × 4 फीट आकार का है और इसमें 8 इंच का उभार (8-Inch relief projection) दिया गया है, जिससे यह थ्रीडी-इफेक्ट में और भी ज्यादा आकर्षक दिखाई देता है. उन्होंने इसे बनाने के लिए पहले क्ले मॉडल तैयार किया, उसके बाद मेटल कास्टिंग की प्रक्रिया से इसे स्थायी रूप देने की तैयारी की गई. स्टेच्यू को रिलीफ वर्क + वॉटरप्रूफ प्लाई तकनीक से बनाया गया है, जिससे यह लंबे समय तक सुरक्षित रह सके. पंकज कहते हैं—“महान कलाकार कभी जाते नहीं… वे अपनी कला और यादों में हमेशा जिंदा रहते हैं। यह स्टेच्यू उन यादों को अमर रखने का एक माध्यम है।”
धर्मेंद्र की अमर यादों को समर्पित कला
पंकज का मानना है कि यह स्टेच्यू धर्मेंद्र के फैंस के लिए एक कलात्मक धरोहर साबित होगा, जिसे आने वाली पीढ़ियां भी देख सकेंगी. उन्होंने बताया कि यह रिलीफ आर्ट केवल एक मूर्ति नहीं बल्कि एक भावना है, जो व्यक्ति की याद, उसकी ऊर्जा और उसके व्यक्तित्व को जीवित रखता है. पंकज का उद्देश्य इस कलाकृति के माध्यम से उस महान कलाकार को सम्मान देना है जिसने भारतीय सिनेमा को एक नया आयाम दिया.
जयपुर के जाने-माने आर्टिस्ट — पंकज भार्गव
पंकज भार्गव वर्षों से शिल्पकला, मूर्तिकला और पेंटिंग में सक्रिय हैं. उनके द्वारा बनाई गई मूर्तियों की पूरे राजस्थान में भारी डिमांड रहती है. उन्हें कई राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय पुरस्कार मिल चुके हैं. वह स्टूडेंट्स को फ्री में मूर्तिकला की ट्रेनिंग भी देते हैं. पंकज की बनाई हुई प्रसिद्ध राजस्थानी ‘पणिहारी’ मूर्ति को कई बॉलीवुड से लेकर खेल और राजनीति जगत की हस्तियों तक भेंट किया जा चुका है. पंकज हर दिन एक नया आर्टवर्क तैयार करने की कोशिश करते हैं और उनकी इसी निरंतरता व मेहनत ने उन्हें कला जगत में एक खास पहचान दिलाई है.
Location :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan
First Published :
November 27, 2025, 13:44 IST
जयपुर में बना धर्मेंद्र का 3D स्टेच्यू सबको कर रहा है भावुक



