Entertainment

शॉपिंग से महंगे गिफ्ट्स तक, ‘फेवरेट बहन’ पर जान छिड़कते हैं तेज प्रताप यादव, एनिवर्सरी पर दिया था खास तोहफा

Last Updated:August 27, 2026, 20:10 IST

Exclusive : रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में शामिल हुए नेता तेज प्रताप यादव अपने बेबाक बयानों के चलते छाए हुए हैं. वे अपनी निजी जिंदगी पर खुलकर बात कर रहे हैं. किशोर अजवानी के साथ खास बातचीत में तेज प्रताप यादव ने अपनी निजी जिंदगी, बहनों और बचपन पर दिल खोलकर बात की. वे अपनी सात बहनों में सबसे छोटे हैं. रक्षाबंधन के पावन मौके पर जब तेज प्रताप से उनकी फेवरेट बहन के बारे में पूछा गया, उन्होंने बताया कि वे गुरुग्राम निवासी अनुष्का यादव के सबसे करीब हैं. उन्होंने बहन को दिए सबसे खास गिफ्ट का भी जिक्र किया.

ख़बरें फटाफट

शॉपिंग से महंगे गिफ्ट्स तक, 'फेवरेट बहन' पर जान छिड़कते हैं तेज प्रताप यादवZoomतेज प्रताप यादव अपनी 7 बहनों में सबसे छोटे हैं.

नई दिल्ली: शो ‘भोजपुरी बवाल’ में अपनी दमदार मौजूदगी से नेता तेज प्रताप यादव ने सबका ध्यान खींचा है. लोग उनका बेबाद अंदाज पसंद कर रहे हैं. शो ‘भोजपुरी बवाल’ के लिए किशोर अजवानी ने तेज प्रताप यादव से उनके आवास पर खास मुलाकात की. उन्होंने युवा नेता से उनके बचपन, निजी जिंदगी और राजनीति से जुड़े तमाम सवाल पूछे. जब तेज प्रताप यादव से रिश्ते-नातों के बारे में पूछा, तो उन्होंने बताया कि वे अपनी बहन अनुष्का यादव के करीब हैं. वे कहते हैं, ‘एक बहन हैं, उनके करीब हम अभी भी हैं. उनका नाम अनुष्का यादव है. वे दिल्ली के करीब गुरुग्राम में रहती हैं. उनसे बराबर मेरी बातचीत होती है. वह हमारी फेवरेट बहन हैं.’

जब तेज प्रताप यादव से इसकी वजह पूछी, तो वे बोले, ‘कोई काम करवाना होता है, तो करवा लेते हैं. जब उनका कोई काम होता है, तो हम कर देते हैं.’ तेज प्रताप यादव ने जनता के लिए भी काम करने की बात कही. वे बोले, ‘जनता के लिए तो काम करना ही है. इसी के लिए तो हमने ‘जनशक्ति जनता दल’ बनाया. पार्टी बनाई अपनी. यह सब जनता के लिए ही किया.’

बहन की मदद को तैयार रहते हैं तेज प्रताप यादवकिशोर अजवानी ने उनसे अगला सवाल पूछा कि जनता जानना चाहेगी कि बहन आपसे क्या-क्या काम करवाती हैं? तो तेज प्रताप यादव ने कहा, ‘शॉपिंग हो गया. कुछ खरीदवाना हो, तो वह कर दिया. उनके यहां कोई फंक्शन हुआ, तो बुलाती हैं. उनको गिफ्ट देते हैं.’ जब तेज प्रताप यादव से पूछा गया कि उन्होंने बहन को सबसे अच्छा गिफ्ट कौन सा दिया है, तो वे बोले, ‘उनको बनारसी साड़ी दिए थे हम. वे साड़ी पहनती हैं. उनको अच्छा लगता है. मेरी दीदी और जीजाजी की एनिवर्सरी थी. उस दौरान मैंने उन्हें गिफ्ट किया था.’

तेज प्रताप यादव को बहन से मिला यादगार गिफ्टतेज प्रताप यादव की बहन अनुष्का भी बड़ी दिलदार हैं. उन्होंने भाई को कई अनमोल गिफ्ट दिए. जब तेज से पूछा गया कि सबसे यादगार गिफ्ट उन्हें बहन से कौन सा मिला, तो वे बोले, ‘गिफ्त तो बहुत सारा मिला है. कभी चेन वगैरह दे दी, तो कभी अंगूठी दे दी.’ जब तेज प्रताप से पूछा गया कि क्या वे कभी भाई को गिफ्ट देते हैं, तो वे बोले, ‘हां, देते हैं. कभी मोबाइल दे दिया, कभी लैपटॉप गिफ्ट कर दिया.’ उन्होंने बचपन में भाई के साथ खुशनुमा यादें भी साझा कीं. वे बोले, ‘हम बचपन में तीर-धनुष बनाते थे. हम पेड़ पर निशान बनाकर उस पर प्रैक्टिस करते थे. हम राम बनते थे, वे लक्ष्मण बनते थे.’ किशोर अजवानी आजकल अपने नए शो ‘कहके रहेगा कहने वाला’ के जरिये तमाम शख्सियतों से उनकी जिंदगी के अनेक पहलुओं पर बात कर रहे हैं.

About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

August 27, 2026, 20:10 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj