Sports

IND vs SL LIVE Day 3: तीसरे दिन कोलंबो में कैसा है मौसम, क्या तय समय पर शुरू होने वाला है मैच, भारत की पकड़ में मुकाबला

होमखेलक्रिकेट

LIVE: तीसरे दिन कोलंबो में कैसा है मौसम, क्या तय समय पर शुरू होने वाला है मैच?

Last Updated:August 25, 2026, 09:29 IST

India vs Sri Lanka Colombo test Day 3 Live updates: कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) ग्राउंड में जारी भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है. गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में जीत हासिल कर…और पढ़ेंLIVE: तीसरे दिन कोलंबो में कैसा है मौसम, क्या तय समय पर शुरू होने वाला है मैच?Zoom

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन कैसा होगा मौसम?

नमस्कार, न्यूज18 हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. भारत और श्रीलंका के बीच जारी दूसरे और आखिरी टेस्ट का आज तीसरा दिन है. फिलहाल मैच भारत की मुट्ठी में नजर आ रहा है. श्रीलंका अपनी दूसरी पारी में संघर्ष कर रही है. श्रीलंकन टीम अपने कल के स्कोर 8/2 से आगे खेलना शुरू कर चुकी है और भारत से 495 रन पीछे है.

भारत ने दूसरे दिन अपनी पहली पारी 503/9 पहाड़ सा स्कोर बनाकर घोषित की थी. देवदत्त पडिक्कल (117) और ध्रुव जुरेल (नाबाद 115) के शानदार शतकों के बिना ये स्कोर संभव नहीं था. इसके अलावा विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत (63) और कप्तान शुभमन गिल (50) ने अर्धशतक जमाया था.

पहाड़ सा स्कोर खड़ा करने के बाद भारतीय टीम दूसरे दिन के आखिरी घंटे में श्रीलंकाई बल्लेबाजों पर दबाव बनाना चाहती थी, लेकिन बारिश और खराब मौसम के कारण तीन ओवर का ही खेल संभव हो पाया. प्रसिद्ध कृष्णा ने लाहिरु उदारा और मानव सुथार ने प्रभात जयसूर्या को आउट कर श्रीलंका की शुरुआत बिगाड़ दी.

IND vs SL Day 3 Pitch: तीसरे दिन कैसी होगी कोलंबो की पिच?

सिंहली स्पोर्ट्स क्लब से भारत के लिए खुशखबरी आ रही है. पिच रिपोर्ट से पता लगा है कि आज गेंदें घूमने वाली है. भारतीय स्पिनर्स के आगे श्रीलंकल बल्लेबाजों की अग्निपरीक्षा होगी. खासतौर पर मानव सुथार बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं.

IND vs SL LIVE: आज कैसा है कोलंबो का मौसम?

कोलंबो में दूसरे दिन बारिश की लुकाछिपी जारी रही. दूसरे सेशन के अंत और तीसरे सेशन में बरसात की वजह से मैच रुकता और दोबारा शुरू होता रहा. आज तीसरे दिन मौसम खुशनुमा है. फिलहाल कोलंबो में धूप खिली हुई है. मैच तय समय पर ही शुरू होगा.

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

August 25, 2026, 09:17 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj