Rajasthan

दिल्ली की फ्लाइट्स जयपुर डायवर्ट

Last Updated:December 30, 2025, 11:23 IST

Jaipur News: दिल्ली में घने कोहरे के चलते बीती रात 11 विमानों को जयपुर डायवर्ट किया गया. इसमें चीन से आई कार्गो फ्लाइट. दुबई से आई चार्टर फ्लाइट और रांची. पुणे. इंदौर जैसे शहरों से दिल्ली जाने वाली 8 यात्री उड़ानें शामिल हैं.

ख़बरें फटाफट

कोहरे के कारण दिल्ली में 'नो लैंडिंग': जयपुर एयरपोर्ट पर डायवर्ट हुए 8 यात्री.दिल्ली की फ्लाइट्स जयपुर डायवर्ट

जयपुर. देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में पड़ रहे घने कोहरे का सीधा असर हवाई यातायात पर पड़ा है. दिल्ली एयरपोर्ट पर दृश्यता (विजिबिलिटी) कम होने के कारण बीती रात कई फ्लाइट्स की सुरक्षित लैंडिंग संभव नहीं हो सकी. जिसके चलते विमानों को जयपुर एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया. जयपुर एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार बीती रात कुल 11 फ्लाइट्स यहाँ डायवर्ट होकर पहुँचीं. जिनमें 8 यात्री विमान. एक कार्गो फ्लाइट और 2 चार्टर फ्लाइट्स शामिल थीं.

कार्गो और इंटरनेशनल चार्टर फ्लाइट्स भी पहुँचींकोहरे के कारण सिर्फ यात्री विमान ही नहीं. बल्कि मालवाहक और चार्टर विमानों को भी अपना रास्ता बदलना पड़ा. चीन के इझोउ (Ezhou) से दिल्ली आने वाली एसएफ (SF) एयरलाइंस की कार्गो फ्लाइट O-3175 को जयपुर डायवर्ट किया गया. इसके साथ ही दुबई से दिल्ली आ रही एक इंटरनेशनल चार्टर फ्लाइट और विजयवाड़ा से दिल्ली जा रही एक घरेलू चार्टर फ्लाइट को भी कोहरे के कारण जयपुर एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया.

प्रमुख एयरलाइंस और प्रभावित उड़ानेंदिल्ली जाने वाली कई घरेलू उड़ानों के जयपुर डायवर्ट होने से यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा. डायवर्ट की गई उड़ानों में एयर इंडिया एक्सप्रेस की रांची से दिल्ली (IX-1056 और IX-1053). भुवनेश्वर से दिल्ली (IX-1060). सूरत से दिल्ली (IX-1264) और श्रीनगर से दिल्ली (IX-1029) की फ्लाइट्स शामिल थीं. इसके अलावा इंडिगो की इंदौर-दिल्ली फ्लाइट (6E-6002). स्पाइसजेट की पुणे-दिल्ली (SG-184) और अकासा एयर की पुणे-दिल्ली फ्लाइट (QP-1810) को भी जयपुर भेजा गया.

यात्रियों को हुई परेशानीअचानक फ्लाइट डायवर्ट होने से जयपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई. कई यात्री रात भर एयरपोर्ट पर ही फंसे रहे और दिल्ली जाने के लिए वैकल्पिक साधनों या कोहरा कम होने का इंतजार करते दिखे. एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों की सुविधाओं के लिए अतिरिक्त प्रबंध किए. लेकिन उड़ानों के शेड्यूल बिगड़ने से यात्रियों में नाराजगी भी देखी गई.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore is a multimedia journalist and digital content specialist with 8 years of experience in digital media, social media management, video production, editing, content writing, and graphic, A MAJMC gra…और पढ़ें

Location :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

December 30, 2025, 11:23 IST

homerajasthan

कोहरे के कारण दिल्ली में ‘नो लैंडिंग’: जयपुर एयरपोर्ट पर डायवर्ट हुए 8 यात्री.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj