National

Multibagger Stock : कोराना वैक्सीन बनाने वाली कंपनी का बड़ा कमाल, एक ही दिन में लाख रुपये के बना दिए 277000 रुपये

Last Updated:August 20, 2026, 15:20 IST

Multibagger Stock : कोरोना महामारी के समय एक कंपनी का नाम काफी मशहूर हुआ था, मॉडर्ना. यह अमेरिकी फार्मा कंपनी वैक्सीन बनाने के लिए जानी जाती है और आज इस कंपनी ने कुछ ऐसा कमाल दिखाया कि इसके शेयरों में 177 फीसदी का जबरदस्त उछाल दिखने लगा. निवेशकों का पैसा एक ही दिन में पौने तीन गुना बढ़ गया है.कोरोना वैक्सीन बनाने वाली कंपनी का कमाल, एक ही दिन में तीन गुना कर दिया पैसाZoomअमेरिकी फार्मा कंपनी मॉडर्ना ने कैंसर की वैक्सीन बनाई है.

नई दिल्ली. शेयर बाजार को ऐसे ही नहीं पैसों का समंदर कहते हैं. यहां कब कौन सा स्टॉक आपकी किस्मत बदल देगा, कह नहीं सकते. ऐसा ही कुछ कमाल कोरोना वैक्सीन बनाने वाली अमेरिकी कंपनी के स्टॉक्स ने भी कर दिखाया है. इस कंपनी के स्टॉक ने एक दिन में 177 फीसदी का रिटर्न अपने निवेशकों को दिया है. एक दिन में इतना बंपर रिटर्न देने की वजह से कंपनी के शेयरों की गणना मल्टीबैगर स्टॉक (Multibagger Stock) में होने लगी है. अमेरिकी शेयर बाजार में लिस्टेड यह कंपनी दवाओं के क्षेत्र में काम करती है.

कोविड-19 महामारी के समय टीका बनाकर दुनियाभर में मशहूर हुई अमेरिकी फार्मा कंपनी मॉडर्ना एक बार फिर चर्चा में है. अमेरिकी जैव प्रौद्योगिकी कंपनी मॉर्डना के शेयरों में गुरुवार को जबरदस्त उछाल दिखा. एक दिन पहले ही कंपनी के स्टॉक 62.51 डॉलर पर बंद हुए थे. सुबह जैसे ही कारोबार शुरू हुआ तो कुछ ही देर में शेयरों की कीमत बढ़कर 116 डॉलर के पार जा पहुंची. शेयरों में यह तेजी यहीं पर नहीं रुकी और यह 177 फीसदी से ज्यादा उछाल भरते हुए 176.66 डॉलर पर पहुंच गया. यह कंपनी का नया आल टाइम हाई भी है. आखिर में कंपनी के शेयर 173 फीसदी की तेजी के साथ 174.38 डॉलर पर बंद हुए.

सालभर में 6 गुना कर दिया पैसामॉडर्ना के शेयरों में सिर्फ इसी हफ्ते उछाल नहीं दिखा है, बल्कि बीते सालभर में कंपनी के शेयरों ने अपने निवेशकों का पैसा 6 गुना कर दिया है. इस दौरान कंपनी के स्टॉक में 548.49 फीसदी का जबरदस्त उछाल आ चुका है. इसका मतलब है कि अगर किसी ने इस कंपनी में एक साल पहले 1 लाख रुपये लगाए थे तो आज बढ़कर करीब 6 लाख रुपये हो चुके हैं. बीते 6 महीने में ही कंपनी का रिटर्न 250 फीसदी रहा है. इतना ही नहीं, एक महीने में भी इसका रिटर्न 194 फीसदी के आसपास रहा है, जबकि बुधवार को तो एक ही दिन में 177 फीसदी उछाल दिखा है.

क्यों आया शेयरों में इतना उछालकोरोना महामारी के दौरान मॉडर्ना ने इसकी वैक्सीन बनाई थी, जिसे दुनियाभर में पहचान मिली. यह कंपनी खासकर वैक्सीन के लिए ही मशहूर है. अब इस कंपनी ने एक और फार्मा कंपनी मर्क के साथ मिलकर कैंसर की वैक्सीन पर काम शुरू किया है. इस वैक्सीन के अंतिम चरण का परीक्षण भी सफल रहा है, जिसकी खबर बाजार में आते ही निवेशक इसके शेयर खरीदने पर टूट पड़े. इसी डिमांड की वजह से कंपनी के शेयरों में इतना तगड़ा उछाल दिखा है.

क्या खास है इस वैक्सीन मेंमॉडर्ना और मर्क ने बताया कि उनके mRNA कैंसर उपचार वाली वैक्सीन ने मेलेनोमा के अंतिम चरण में भी अपने टार्गेट को सफलतापूर्व हासिल कर लिया है. मेलेनोमा एक तरह का घातक स्किन कैंसर है और कंपनी की यह सफलता काफी मायने रखती है. भारतीय करेंसी में देखें तो कंपनी के शेयरों का मूल्य 16,740 रुपये के भाव पहुंच गया है. सिर्फ गुरुवार को ही इस कंपनी में 1 लाख रुपये का निवेश करने वालों को 2.76 लाख रुपये मिले हैं.

About the AuthorPramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

August 20, 2026, 15:20 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj