Rajasthan

धाकड़ वकील है रणजीत जोशी! अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा, 18वीं बार बने जोधपुर हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष

Last Updated:December 12, 2025, 13:23 IST

Jodhpur News : राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर मुख्य पीठ में रणजीत जोशी 18वीं दफा एडवोकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष चुन लिए गए हैं. जोशी ने एक बार फिर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा डाला है. वे राजस्थान के पहले ऐसे शख्स हैं जो 18वीं बार राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए हैं. जानें कौन हैं रणजीत जोशी और कितने समय से वकालत के पेशे में सक्रिय हैं.

ख़बरें फटाफट

धाकड़ वकील है रणजीत जोशी! अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा, 18वीं बार बने अध्यक्षरणजीत जोशी करीब तीन दशक से वकालत कर रहे हैं.

जोधपुर. राजस्थान में बीते एक सप्ताह से प्रदेशभर में वकीलों के चुनाव छाए हुए हैं. राजस्थान हाई कोर्ट जोधपुर मुख्य पीठ और राजस्थान हाई कोर्ट जयपुर पीठ समेत प्रदेश के तमाम जिलों में बार एसोसिएशन चुनाव चल रहे हैं. जोधपुर हाईकोर्ट समेत कुछ जिलों में चुनाव हो गए और कुछ में आज तथा कल होंगे. बार एसोसिएशन के चुनावों में जो सबसे चर्चित चेहरा रहा है वह अधिवक्ता रणजीत जोशी. वे 18वीं बार राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन जोधपुर के अध्यक्ष चुने गए हैं. यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है. जोशी ने अपनी जीत को वकीलों की सामूहिक जीत बताया है.

राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन जोधपुर की कार्यकारिणी के वर्ष 2025-27 के द्विवार्षिक चुनाव गुरुवार को सम्पन्न हुए. मतगणना के बाद देर रात परिणाम घोषित किए गए. मुख्य चुनाव अधिकारी हेमंत श्रीमाली, अर्जुनराम चौधरी और दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि चार बूथों पर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान हुआ. कुल 3906 मतदाता वकीलों में से 3234 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. जोशी 18वीं बार अध्यक्ष चुने गए हैं. यह अपने-आप में ऐतिहासिक उपलब्धि है. उन्होंने खुद का ही रिकॉर्ड तोड़कर नया अध्याय लिखा है. उपाध्यक्ष पद पर बुद्धाराम चौधरी, महासचिव पद पर विजय चौधरी, सहसचिव पद तक्षेन्द्र शर्मा, पुस्तकालय सचिव पद पर शिवानी वैष्णव और कोषाध्यक्ष पद पर विजय शर्मा चुने गए हैं.

अब तक केवल एक बार हारे हैं जोशीरणजीत जोशी जोधपुर के रहने वाले हैं. वे मेड़ता से आकर जोधपुर बसे हैं. जोशी करीब तीन दशक से हाईकोर्ट में प्रक्टिस कर रहे हैं. वे राजस्थान बार कौंसिल के सदस्य भी रहे हैं. करीब 58 साल के जोशी बीते 17 साल तक राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन जोधपुर के अध्यक्ष रह चुके हैं. इस बीच एक बार उन्होंने चुनाव लड़ा नहीं था. वहीं एक बार 2023 में चुनाव हार गए थे. उस समय रतनाराम ठोलिया ने उनको चुनाव हराया था.

पहले कार्यकारिणी का कार्यकाल एक साल का होता थापहले राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन जोधपुर कार्यकारिणी का कार्यकाल एक साल का होता था. लेकिन रतनाराम ठोलिया ने अपने कार्यकाल में फुल हाउस बिठाकर एसोसिएशन के संविधान में संसोधन करवाकर कार्यकारिणी का कार्यकाल दो साल करवा दिया था. इसके चलते साल 2024 में चुनाव नहीं हुए थे. उसके बाद अब चुनाव हुए तो जोशी फिर से जीत गए. जोशी की क्रिमिनल और सिविल केसेज पर पकड़ बेहद मजबूत है. उसी जोधपुर हाईकोर्ट के वकील समुदाय में भी वे तगड़ी धाक रखते हैं.

नए वकीलों को आगे लाने के लिए प्लानिंग की जाएगीअपनी इस धाकड़ जीत के बाद रणजीत जोशी ने कहा कि वे अपने पूर्व के कार्यकाल में प्रयास करके रामराज नगर स्कीम लेकर आए थे. इससे वकीलों को रियायती दर पर प्लॉट मिले थे. उसके बाद उन्होंने राजस्थान हाईकोर्ट में एक याचिका लगाई और रामराज नगर द्वितीय योजना लाए. उन्होंने कहा कि अभी भी उसमें 400 भूखंड और बाकी है. वकीलों को रियायती दर पर भूखंड दिलवाले के लिए उन्होंने फिर से एक याचिका लगा रखी है. वे जल्दी ही इस योजना को धरातल पर उतारेंगे. उन्होंने कहा कि नए वकीलों को आगे लाने की तैयारी करने के लिए राज क्लासेस की शुरुआत करेंगे. इसके साथ ही नए वकील कोर्ट में किस तरह से पेश हों और उनका ड्रेसिंग कैसा हो इसको लेकर भी ट्रेनिंग दिलाई जाएगी. वकीलों को चैंबर दिलाने के भी प्रयास किए जाएंगे.

About the AuthorSandeep Rathore

संदीप राठौड़ ने वर्ष 2000 में भास्कर सुमूह से पत्रकारिता की जयपुर से शुरुआत की. बाद में कोटा और भीलवाड़ा में राजस्थान पत्रिका के रेजीडेंट एडिटर की जिम्मेदारी निभाई. 2017 से के साथ नए सफर की शुरुआत की. वर…और पढ़ें

Location :

Jodhpur,Jodhpur,Rajasthan

First Published :

December 12, 2025, 13:23 IST

homerajasthan

धाकड़ वकील है रणजीत जोशी! अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा, 18वीं बार बने अध्यक्ष

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj