वो मुलाकात जिसने सबका दिन बना दिया: जॉन अब्राहम और उनके पुराने ड्राइवर का मिलन, सादगी देख आप भी हो जाएंगे कायल

Last Updated:April 29, 2026, 08:01 IST
जॉन अब्राहम ने हाल ही में अपनी सुपरहिट फ्रेंचाइजी फोर्स की तीसरी फिल्म फोर्स 3 का ऐलान किया. वो फिल्म को लेकर खबरों में छाए हुए और इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में जॉन अब्राहम की सादगी सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रही है.
ख़बरें फटाफट

जॉन अब्राहम की सादगी जीत रही दिल.
नई दिल्ली. जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी फिल्म ‘फोर्स 3’ को लेकर खबरों में बने हुए हैं. एक्टर की फोर्स फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म फोर्स 3 का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था. अब आखिरकार जॉन अब्राहम ने फोर्स 3 का ऐलान कर दिया है. जॉन अब्राहम की ‘फोर्स’ सीरीज हिंदी सिनेमा की चर्चित एक्शन-थ्रिलर फ्रेंचाइजी में अपनी खास पहचान बना चुकी है. इस सुपरहिट फ्रेंचाअजी की शुरुआत 2011 में रिलीज हुई पहली फिल्म फोर्स से हुई, जिसने दर्शकों के बीच अपने रॉ एक्शन, तेज रफ्तार कहानी और दमदार पुलिस ड्रामा के दम पर जगह बनाई. यह फिल्म साउथ की चर्चित तमिल फिल्म ‘काखा काखा’ की रीमेक थी, लेकिन हिंदी दर्शकों के लिए इसे नए अंदाज में पेश किया गया.
फोर्स के तीसरे पार्ट फोर्स 3 में अब जॉन अब्राहम के साथ हर्षवर्धन राणे की एंट्री हो गई है. दोनों को पर्दे पर साथ एक्शन करते देखना काफी दिलचस्प होगा. इस बीच इन दिनों जॉन अब्राहम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है जिसने सबको एक्टर की सादगी का कायल बना दिया है.
जॉन अब्राहम की सादगी जीत रही दिल
जॉन अब्राहम इस वायरल वीडियो में ड्राइवर समेत कई लोगों के साथ प्यार और शालीनता से मिलते दिख रहे हैं. पैपराजी ने एक्टर का ये अंदाज अपने कैमरे में कैद किया और जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हर कोई एक्टर का फैन हो गया. लोग उनकी सादगी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. इस वीडियो में जॉन अब्राहम अपने पुराने ड्राइवर से मुलाकात करते दिख रहें हैं. इस दौरान उन्होंने अपने मजाकिया अंदाज में हल्की-फुल्की बात भी की.
यहां देखें वायरल वीडियो
View this post on Instagram



