Rajasthan
जवाई बांध पर विदेशी पक्षियों का ‘हंटर अवतार’, मछलियों के शिकार का रोमांच देखने उमड़ रहे पर्यटक, Video – हिंदी

पानी में गोता लगाकर कैसे होता है मछलियों का शिकार? देखें वीडियो
Jawai Dam Migratory Birds & Wildlife Tourism Video: पाली के जवाई बांध में इन दिनों यूरोप और मध्य एशिया से आए हजारों विदेशी पक्षियों ने डेरा डाल रखा है. भाटूंद के डूब क्षेत्र में पेलिकन, फ्लेमिंगो और बार-हेडेड गूज जैसी दुर्लभ प्रजातियां मछलियों का शिकार करती नजर आ रही हैं. यह मनमोहक नजारा देखने के लिए देश-दुनिया से पर्यटक और फोटोग्राफर्स पहुँच रहे हैं, जिससे स्थानीय पर्यटन को काफी बढ़ावा मिल रहा है. जवाई का शांत वातावरण और मछलियों की उपलब्धता इन पक्षियों के लिए सुरक्षित और पसंदीदा स्थल बनी हुई है. ये मेहमान यहाँ मार्च तक रुकेंगे.




