जीप सफारी व रेबारी संस्कृति Highlights

Last Updated:November 15, 2025, 22:18 IST
पाली जिले का रणकपुर-जवाई बांध महोत्सव इस साल और भी अधिक खास होने जा रहा है. 21 और 22 दिसंबर को आयोजित होने वाला यह महोत्सव पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों का अद्भुत संगम होगा. महोत्सव में जीप सफारी, दीपोत्सव, काईट फ्लाइंग, हैंडीक्रॉफ्ट प्रदर्शनी, पैरासिलिंग, हॉट एयर बैलून, और कल्चर इवेनिंग जैसी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा.
ख़बरें फटाफट
पाली. पुष्कर मेले की तरह ही विश्व स्तर पर प्रसिद्ध पाली का रणकपुर जवाई बांध महोत्सव इस बार ओर भी ज्यादा खास रहने वाला है. इस बार जीप सफारी, दीपोत्सव, काईट फ्लाइंग, हैंडीक्रॉफ्ट प्रर्दशनी, पैरासिलिंग हॉट एयर बैलून, कल्चर इवनिंग सहित तरह-तरह की गतिविधियां और भी ज्यादा खास तो रहने वाली है साथ ही साथ इस बार स्टार नाइट होगी जिसमें कबीर कैफे व डेजर्ट सिम्फनी पर चर्चा की जाएगी.
दो दिनो तक चलने वाले इस खास महोत्सव में फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन होगा जिसमें विजेता फोटोग्राफर्स को पुरस्कार पाने का अवसर मिलेगा. महोत्सव में जिले के रेबारी जाति के लोगों की जीवन शैली एवं संस्कृति का प्रदर्श किया जाएगा. यह महोत्सव इतना प्रसिद्ध है कि देश विदेश से सैलानी खास तौर पर इस महोत्सव में पहुंचते है.
इस बार होंगी यह खास गतिविधियां जिला कलक्टर एलएन मंत्री की अध्यक्षता में जिला कलक्टर कार्यालय में रणकपुर जवाई बांध महोत्सव की बैठक आयोजित हुई. जिसमें इस साल रणकपुर-जवाई महोत्सव 21-22 दिसम्बर को मनाने का निर्णय लिया गया. जिला कलेक्टर ने बताया कि 21 व 22 दिसम्बर को जीप सफारी, दीपोत्सव, काईट फ्लाइंग, हैंडीक्रॉफ्ट प्रर्दशनी, पैरासिलिंग हॉट एयर बैलून, कल्चर इवनिंग सहित तरह-तरह की गतिविधियां होगी. सहायक निदेशक पर्यटन सरिता फडौदा की माने तो 21 दिसम्बर को स्टार नाइट होगी जिसमें कबीर कैफे व डेजर्ट सिम्फनी पर चर्चा की जाएगी. 22 दिसम्बर को भी स्टार नाइट होगी. आगामी दिनों में अंतिम रूप दे दिया जाएगा. साथ ही फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन होगा. विजेता फोटोग्राफर्स को पुरस्कृत किया जाएगा. महोत्सव में विभिन्न मनोरंजक एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी होगा.
रेबारी समाज को दिया विशेष महत्व महोत्सव में जिले के रेबारी जाति के लोगों की जीवन शैली एवं संस्कृति का प्रदर्श किया जाएगा. जिले में रहने वाले रेबारी जाति के लोगों की जीवन शैली तथा संस्कृति के प्रचार प्रसार किया जाएगा. महोत्सव के दौरान हस्तशिल्प उत्पाद प्रदर्शनी के लिए व साफ-सफाई व चूना लाईन की व्यवस्था निकटतम शहरों से रणकपुर आने जाने तक बस की व्यवस्था के लिए रोडवेज को निर्देश दिए गए.
Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें
Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW… और पढ़ें
First Published :
November 15, 2025, 22:18 IST
homerajasthan
रणकपुर जवाई बांध महोत्सव में देश-विदेश से आएंगे सैलानी, पढ़िए पूरी खबर



