Kal Ka Mausam 6 July 2026। IMD Tomorrow Weather। मुंबई-रायपुर में भारी बारिश, 3 राज्यों में थमेगी रफ्तार, IMD का रेड अलर्ट

नई दिल्ली. आसमान पर छाई काली घटाएं और हवा की सनसनाहट इस बात की गवाह है कि मानसून अब अपने सबसे रौद्र रूप में आ चुका है. बंगाल की खाड़ी में बने गहरे कम दबाव ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है, जिससे देश के कई हिस्सों पर जलप्रलय का खतरा मंडराने लगा है. इस मानसूनी आफत की सबसे भीषण प्रहार कल देश के चार प्रमुख राज्यों जैसे छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान में देखने को मिलेगा. यहां के सात बड़े शहरों में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त होने की आशंका है. मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तूफानी हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट है तो वहीं महाराष्ट्र के मुंबई, पुणे और रत्नागिरी में गरज-चमक के साथ आसमानी बिजली गिरने और भारी जलभराव के आसार हैं. इसके अलावा, गुजरात के राजकोट व जूनागढ़ और राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी तेज आंधी और अत्यंत तीव्र मानसूनी बारिश का दौर चलेगा, जो शहरों की रफ्तार पर पूरी तरह ब्रेक लगा सकता है.
यह साधारण मानसूनी फुहार नहीं बल्कि बादलों का वो आक्रामक चक्रव्यूह है जो अगले कुछ घंटों में भारी तबाही मचाने के लिए तैयार खड़ा है. ना केवल आज, कल का मौसम भी देश में ऐसे ही रहने वाला है. मौसम विभाग ने भी बिना किसी ढिलाई के कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का रेड अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात सहित कई राज्यों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा और कुछ जगहों पर झोंकों के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.
राज्यों में मौसम का हाल
छत्तीसगढ़ मौसम अपडेटमौसम विभाग ने 6 जुलाई को छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. राज्य के अधिकांश जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और कुछ सुदूर इलाकों में अत्यंत भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है. इसके साथ ही 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और बिजली चमकने की भी चेतावनी दी गई है. राजधानी रायपुर समेत प्रमुख शहरों में जलभराव की स्थिति बन सकती है.
मुंबई और मध्य महाराष्ट्र में मौसम का हालमध्य महाराष्ट्र और कोंकण-गोवा क्षेत्र के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. 6 जुलाई को मुंबई, पुणे, सतारा, रत्नागिरी और रायगढ़ जैसे बड़े शहरों और जिलों में मूसलाधार बारिश का अनुमान है. तटीय इलाकों में समुद्र में ऊंची लहरें उठ सकती हैं और तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान आने की चेतावनी दी गई है. विदर्भ क्षेत्र में भी भारी बारिश की संभावना है.
गुजरात और सौराष्ट्र का मौसम अपडेटगुजरात क्षेत्र और सौराष्ट्र-कच्छ में मानसून पूरी तरह सक्रिय है. मौसम विभाग ने यहां ऑरेंज अलर्ट और कुछ क्षेत्रों के लिए भारी चेतावनी जारी की है. राजकोट, अमरेली, जूनागढ़ और गीर सोमनाथ जैसे शहरों में अगले कुछ घंटों के साथ-साथ 6 जुलाई को भी अत्यंत तीव्र बारिश के दौर देखने को मिलेंगे. तेज सतही हवाएं चलने की भी संभावना है.
ओडिशा वेदर अलर्टबंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के चलते ओडिशा में भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. हालांकि 5 जुलाई को अत्यंत भारी बारिश के बाद 6 जुलाई को राज्य के कई हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा. बालासोर और आसपास के तटीय जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और तेज हवाएं 50-60 किमी/घंटे की रफ्तार से चलने का अनुमान है.
यूपी में बारिश का पूर्वानुमानयूपी में मानसून धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है. 6 जुलाई को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के बड़े शहरों जैसे लखनऊ, कानपुर, नोएडा में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है.
दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा का वेदरदेश की राजधानी दिल्ली सहित चंडीगढ़ और हरियाणा के कई इलाकों में 6 जुलाई को आसमान में बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग के अनुसार, इन क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या बौछारें पड़ने की उम्मीद है. धूल भरी आंधी और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका बनी हुई है.
राजस्थान में मानसून अपडेटपूर्वी राजस्थान के जयपुर, उदयपुर, अजमेर जैसे बड़े शहरों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. कल का मौसम यहां कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश लेकर आ सकता है. वहीं पश्चिमी राजस्थान जैसे जोधपुर, बीकानेर में हल्की से मध्यम स्तर की छिटपुट बारिश देखी जा सकती है.
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलर्टउत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. 6 जुलाई को देहरादून, शिमला और मनाली जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा के कारण भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है. पर्यटकों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है.
झारखंड और बिहार का मौसमझारखंड में 6 जुलाई को अधिकांश स्थानों पर व्यापक वर्षा और कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान है. बिहार के पटना, गया में भी मौसम विभाग ने गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है. यहां छिटपुट से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है.
एमपी वेदर अपडेटएमपी यानी मध्य प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में मानसून पूरी तरह मेहरबान है. 6 जुलाई को इंदौर, भोपाल और जबलपुर सहित राज्य के कई बड़े शहरों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है. इस दौरान तीव्र बिजली कड़कने और मध्यम से भारी आंधी की चेतावनी दी गई है.



