बांगड़ अस्पताल में आखिर क्या हुआ? इलाज या लापरवाही? प्रसूता और गर्भस्थ शिशु की मौत पर परिजनों का हंगामा

Last Updated:June 22, 2026, 14:19 IST
Didwana Maternal Death Case: डीडवाना के बांगड़ अस्पताल में एक प्रसूता और उसके गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद परिजनों में भारी आक्रोश है. परिजनों ने डॉक्टरों और अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. उनका कहना है कि समय पर उचित उपचार और निगरानी मिलती तो मां और बच्चे दोनों की जान बचाई जा सकती थी. घटना के बाद परिजनों ने खुनखुना थाने में शिकायत दर्ज करवाई है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, जबकि शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने का निर्णय लिया गया है.
ख़बरें फटाफट
कोटा और बीकानेर के बाद डीडवाना में भी प्रसूता और अजन्मे बच्चे की मौत के बाद हंगामा
डीडवाना. राजस्थान में प्रसूतओं की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रही है. कोटा और बीकानेर के बाद डीडवाना जिले में स्थित बांगड़ अस्पताल में भी एक प्रसूता और उसके गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई है. मौत का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है. घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं. मामले को लेकर परिजनों में भारी आक्रोश है और उन्होंने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. बताया जा रहा है कि प्रसूता को प्रसव के लिए बांगड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उपचार के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद चिकित्सकों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी मौत हो गई.
परिजनों का आरोप है कि समय पर उचित उपचार नहीं मिलने और चिकित्सकीय लापरवाही के कारण प्रसूता की जान गई. उन्होंने यह भी दावा किया कि गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई. घटना के बाद परिजन अस्पताल परिसर में एकत्र हो गए और उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई. परिजनों का कहना है कि यदि समय पर सही उपचार और निगरानी मिलती तो मां और बच्चे दोनों की जान बचाई जा सकती थी. उन्होंने दोषी डॉक्टरों और संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
मृतक के परिजनों ने थाने में दर्ज करवाई शिकायत
मामले को लेकर परिजनों ने खुनखुना थाने में शिकायत दर्ज करवाई है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जाएगी और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. इधर, मृतका के शव को बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराने का निर्णय लिया गया है.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का चलेगा पता
मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर यह स्पष्ट होगा कि मौत किसी चिकित्सकीय जटिलता के कारण हुई या फिर उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही रही. फिलहाल पुलिस, अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं. परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं, जबकि प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.
About the Authordeep ranjan
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Didwana,Nagaur,Rajasthan



